Headlines

ओवल टेस्ट-भारत ने पहला विकेट गंवाया, केएल राहुल आउट:जायसवाल को जीवनदान, लियाम डसन से कैच छूटा; इंग्लैंड 247 रन पर ऑलआउट

1

नया अपडेटnew updates arrow

LIVE

ओवल टेस्ट-भारत ने पहला विकेट गंवाया, केएल राहुल आउट:जायसवाल को जीवनदान, लियाम डसन से कैच छूटा; इंग्लैंड 247 रन पर ऑलआउट

लंदन1 मिनट पहले

भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड पर 33 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन नाबाद हैं। केएल राहुल 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश टंग ने जो रूट के हाथों कैच कराया।

शुक्रवार को साउथ लंदन स्थित द ओवल मैदान पर चल रहे मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रन की बढ़त बनाई थी। टीम 247 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर जैक क्रॉली ने 64, बेन डकेट ने 43 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। भारत से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 4-4 विकेट मिले। एक विकेट आकाश दीप के खाते में आया। क्रिस वोक्स चोट के कारण बैटिंग करने नहीं उतरे।

लंच से पहले भारतीय टीम पहली पारी में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर 57 और वॉशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले। एक विकेट क्रिस वोक्स के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड…

रोचक फैक्ट

  • इंग्लैंड ने टेस्ट में भारत के खिलाफ तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। टीम ने 14.4 ओवर में 101 रन बना लिए। भारत के खिलाफ इससे तेज शतक ऑस्ट्रेलिया ने 2011-12 पर्थ में 14.0 ओवर में और बांग्लादेश ने 2007 में मीरपुर में 14.1 ओवर में बनाए थे।
  • जो रूट के भारत के खिलाफ 2 हजार रन पूरे हुए। किसी एक देश में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ 1893 रन बनाए थे

भारत के टॉप विकेट टेकर

इंग्लैंड के टॉप स्कोरर

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024