अमरनाथ यात्रा को भारी बारिश के चलते 3 अगस्त तक के लिए रोक दिया गया है। खराब मौसम को देखते हुए तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। भारी बारिश के बाद यात्रा के दोनों रास्तों पहलगाम और बालटाल पर मरम्मत का काम किया जा रहा है।
कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें सुरक्षित नहीं है। जम्मू से कोई भी तीर्थयात्री काफिला कश्मीर की ओर रवाना नहीं होगा। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी काफिले को बालटाल या नुनवान (चंदनवाड़ी) की ओर नहीं भेजा जाएगा।
इस साल अब तक 4.05 लाख से ज्यादा यात्री अमरनाथ गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
