भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बारिश के कारण जल्दी लंच कर दिया गया। फिलहाल, बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटा दिए गए हैं। भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे से खेल दोबारा शुरू होगा।
खेल रोके जाने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में दो विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 25 और कप्तान शुभमन गिल 15 रन पर नाबाद लौटे। केएल राहुल 14 और यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर आउट हुए। राहुल को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया, जबकि जायसवाल को गस एटकिंसन ने LBW कर दिया।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में 733 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वे एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने हैं। गिल ने सुनील गावस्कर के 732 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। जो गावस्कर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।
रोचक फैक्ट
- भारतीय टीम ने लगातार 15वां टॉस गंवाया है। इनमें 2 टी-20, 8 वनडे और 5 टेस्ट शामिल हैं।
- गिल ने इस सीरीज में लगातार 5वां टॉस गंवाया है। इंग्लिश कप्तान ओली पोप ने पहला टॉस जीता।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
लाइव अपडेट्स
शाम 7:30 बजे शुरू होगा दूसरे सेशन का खेल
