आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पार्टी की गोवा यूनिट का प्रभारी नियुक्त किया। आतिशी दिल्ली में पार्टी की ओर से विपक्ष की नेता भी हैं।
आतिशी ने पंकज गुप्ता की जगह ली है, जो अभी बीमार हैं। AAP ने बताया कि आतिशी, 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले गोवा में संगठनात्मक मामलों की देखरेख और AAP को मजबूत करेंगी।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने एक बयान में कहा, ‘हम आतिशी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’
AAP ने 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान गोवा में अपनी चुनावी शुरुआत की और 2022 के चुनावों में दो सीटें- वेलिम और बेनौलिम पर जीत हासिल कीं।
