Headlines

भारत ने ड्रोन से किया मिसाइल टेस्ट:टैंक-बंकर और ऊंचे इलाकों में दुश्मन को तबाह करेगी, लॉन्चिंग के बाद टारगेट अपडेट भी कर पाएंगे

भारत ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल के नेशनल ओपन एरिया टेस्टिंग रेंज में शुक्रवार को ड्रोन से लॉन्च होने वाली मिसाइल की टेस्टिंग की। इस प्रिसिशन गाइडेड मिसाइल का नाम ULPGM-V3 है। यह ULPGM-V2 का एडवांस्ड वर्जन है।

ये स्मार्ट मिसाइल ड्रोन से छोड़ी जाती है और दिन-रात, किसी भी मौसम में दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से नष्ट कर सकती है। एक बार लॉन्च करने के बाद कभी भी टारगेट को बदला जा सकता है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका वीडियो शेयर किया है।

फ्यूचर वॉरफेयर में गेमचेंजर साबित होगी ULPGM-V3

रक्षामंत्री राजनाथा सिंह ने X पर मिसाइल टेस्टिंग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भारत की रक्षा क्षमताओं को बूस्ट करते हुए, DRDO ने UAV से प्रक्षेपित सटीक निर्देशित मिसाइल (ULPGM)-V3 का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। यह सफलता साबित करती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को अपनाने और उनका प्रोडक्शन करने के लिए तैयार है।

DRDO के पिछले 6 महीने में किए गए मिसाइल टेस्ट

  • VSHORADS (वैरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम) हाइपर सेंसेटिविटी टेस्ट 1 फरवरी- ITR, चांदीपुर, ओडिशा से तीन परीक्षण। हाई स्पीड वाले UAVs-विरोधी लक्ष्य पर सटीक प्रभाव। यह छोटे रेंज की वायु रक्षा प्रणाली है।
  • MRSAM (मीडियम रेंज सरफेस टु एयर मिसाइल) – आर्मी वर्जन 3–4 अप्रैल- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड, ओडिशा से चार परीक्षण। विभिन्न दूरी और ऊंचाई पर लक्ष्य इंटरसेप्शन के लिए।
  • अस्त्र BVRAAM (बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टु एयर मिसाइल ) 11 जुलाई- सुखाई‑30MKI से हाई स्पीड वाले UAV पर दो लॉन्च। स्वदेशी RF सीकर से लैस, एयर-एयर वैपन सिस्टम।
  • ET‑LDHCM (एक्सटेंडेड ट्रेजेक्ट्री लॉन्ग ड्यूरेशन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ) 14–16 जुलाई के बीच परीक्षण। Mach 8 की स्पीड से 1500 किमी तक मारक क्षमता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024