बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामला- संसद में विपक्ष की नारेबाजी:लोकसभा कार्यवाही सिर्फ 12 मिनट चली; स्पीकर बोले- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा
संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे।
कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं।
हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। इसे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही सिर्फ 1:45 मिनट चल पाई।
उधर संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया।
मानसून सत्र के चौथे दिन की 3 तस्वीरें…
बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए…
अपडेट्स
राज्यसभा की कार्यवाही 25 जुलाई तक स्थगित
राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने बिहार में SIR मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित
दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर हंगामा कर दिया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
रविशंकर प्रसाद बोले- हम चर्चा को तैयार, वे भाग रहे
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, विपक्ष और खासकर कांग्रेस सदन को चलने नहीं दे रही है। वे बाहर आकर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है, लेकिन वे सदन में चर्चा में भाग नहीं लेते, इसका क्या मतलब है? हम चर्चा के लिए तैयार हैं, वे चर्चा से भाग रहे हैं।
कांग्रेस सांसद बोले- SIR देश की नींव को नुकसान पहुंचा रहा
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, SIR हमारे देश की नींव को नुकसान पहुंचा रहा है क्योंकि, जब आप पिछले 70 सालों की विरासत को देखते हैं, तो हर बार बुनियादी चुनावी सुधारों में संशोधन किया गया है, नए लोगों को केवल अपना पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता होती है। आज जेडी(यू) सांसद गिरधारी यादव ने भी दावा किया कि उन्होंने सभी दस्तावेज जुटाने में काफी समय लग रहा है, सोचिए आम लोगों की स्थिति क्या होगी।
SIR मुद्दे पर राहुल बोले- हम चुनाव आयोग के पीछे पड़ जाएंगे
राहुल गांधी ने बिहार में चल रही SIR प्रोसेस पर कहा, मैं चुनाव आयोग को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि आप बच निकलेंगे, तो आप गलत हैं। हम आपके पीछे पड़ जाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे
कांग्रेस सांसद बोले- सरकार बता दें, SIR पर चर्चा करेंगे या नही
बिहार में SIR पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, हम पिछले 3 दिनों से मांग कर रहे हैं कि SIR पर चर्चा हो, लेकिन अभी तक भाजपा के मंत्री की ओर से एक भी जवाब नहीं आया है। हम उनसे बस यह पूछना चाहते हैं कि SIR पर चर्चा होगी या नहीं। हां या नहीं, एक बार उनका जवाब आ जाए, तो सदन की कार्यवाही शुरू हो सकती है।
रामदास अठावले बोले- बिहार में तेजस्वी ने पहले ही हार मान ली
