दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बुधवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फ्लाइट का इंजन हवा में ही फेल हो गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि लैंडिंग से पहले विमान करीब 17 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। मामले को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग AI-171 टेकऑफ के महज 32 सेकेंड के भीतर क्रैश हो गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी।
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसमें बताया गया कि एअर इंडिया का विमान दोनों इंजन फेल होने के कारण क्रैश हुआ था।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
