Headlines

राहुल गांधी का लखनऊ कोर्ट में सरेंडर:5 मिनट बाद जमानत; सेना पर टिप्पणी का मामला; सांसद प्रमोद तिवारी की पुलिस से नोकझोंक

राहुल गांधी का लखनऊ कोर्ट में सरेंडर:5 मिनट बाद जमानत; सेना पर टिप्पणी का मामला; सांसद प्रमोद तिवारी की पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ5 घंटे पहले
राहुल गांधी दोपहर करीब एक बजे दिल्ली की फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर किया। इसके 5 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा ने 20-20 हजार के दो बॉन्ड पर राहुल को जमानत दी। राहुल के वकील ने जमानत याचिका डाली थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। राहुल कोर्ट के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे।

राहुल दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट आने के बाद सीधे एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर कोर्ट ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया था। पिछली 5 सुनवाई के दौरान राहुल हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया था। जमानत मिलने के बाद राहुल कोर्ट से सीधे अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

राहुल के वकील प्रांशु अग्रवाल ने कोर्ट से राहुल की पेशी पर छूट की मांग की थी। मगर कोर्ट ने राहुल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। कोर्ट गेट पर गाड़ियों का काफिला पहुंचते ही पुलिस ने राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा की कार रुकवा दी। पुलिस से नोकझोंक के बाद दोनों लोग पैदल चलकर अंदर गए।

राहुल गांधी के कोर्ट पहुंचने की 2 तस्वीरें…

राहुल गांधी बारिश के बीच कार से कोर्ट परिसर के अंदर जाते दिखे।
राहुल के कोर्ट रूम में जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए।

राहुल के लखनऊ कोर्ट पहुंचने से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024