Headlines

राजस्थान में भारी बारिश से 16 की मौत:MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, UP में उद्घाटन से पहले 4 पुलों की सड़कें बहीं

राजस्थान में भारी बारिश से 16 की मौत:MP में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, UP में उद्घाटन से पहले 4 पुलों की सड़कें बहीं

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ5 घंटे पहले

राजस्थान में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश में बरसात के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 24 घंटे में 16 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को कोटा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 198mm बारिश हुई। यहां कोटा बैराज के 12 गेट खोले गए हैं।

मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबलपुर, रीवा समेत 10 जिलों में एक सप्ताह से लगातार बारिश जारी है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को श्योपुर के कई इलाके और गांव पानी से घिरे रहे। मकान-दुकानों से लेकर अस्पताल तक में पानी भर गया।

UP के लखनऊ, कानपुर, बरेली समेत 15 शहरों में तेज बारिश के कारण जलभराव-बाढ़ के हालात हैं। प्रदेश के कई बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। सोमवार को ललितपुर के गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोले गए। चित्रकूट में उद्घाटन से पहले 51 करोड़ से बने 4 पुलों की एप्रोच सड़कें बह गईं।

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 दिन में 105 लोगों की मौत बारिश से जुड़ी घटनाओं में हो चुकी हैं। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 3 दिन से रोजाना लैंडस्लाइड के चलते बंद हो रहा है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें…

सवाई माधोपुर में शिवाड़-चौथ का बरवाड़ा रोड पर बनी पुलिया के ऊपर से बनास नदी का पानी बह रहा है।
चित्रकूट जिले में धारकुंडी आश्रम को एमपी से जोड़ने वाले पुल की एप्रोच रोड बारिश में बह गई। इससे जिले के 10 गांवों का एमपी से संपर्क कट गया है।
UP के ललितपुर में गोविंद सागर बांध के 18 में से 17 गेट खोले गए।
पंजाब के बठिंडा में लगातार बारिश के कारण स्कूल वैन खराब होने के बाद एक स्कूली बच्चे को कमर तक पानी में ले जाते हुए वैन चालक।
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। नदी किनारे बने ओपन जिम में पानी भर गया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:02 PM15 जुलाई 2025

UP: काशी में गंगा में नाव संचालन पर पूरी तरह से रोक

उत्तर प्रदेश के काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस ने नावों के संचालन पर रोक लगा दी है। अभी तक नाविक गंगा आरती के समय नाव में श्रद्धालुओं को बैठाकर आरती दिखाते थे, अब इस पर भी रोक लगा दी गई है।

04:50 PM15 जुलाई 2025

राजस्थान में बारिश के कारण अबतक 16 लोगों की मौत

राजस्थान में मानसून के इस सीजन बारिश से जुड़ी घटनाओं में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पानी में डूबने, बिजली गिरने, बिल्डिंग गिरने और करंट लगने से हुई मौत शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ में 4, , कोटा में 4, प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2, राजसमंद में 1, भरतपुर में 1 और पाली में 1 की मौत हुई है।

04:45 PM15 जुलाई 2025

चुरू के सुजानगढ़ में श्मशान घाट में पानी भरा, अस्थाई पुल से शव अंदर लाए जा रहे

राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ भोजलाई बास में चापटिया श्मशान घाट में बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण शवों को अंदर लाने में परेशानी हो रही है। समस्या को देखते हुए यहां 125 फीट का अस्थाई पुल बनाया गया है।

03:28 PM15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, 4 वाटरफॉल के नजारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024