Headlines

ओडिशा सेक्सुअल हैरेसमेंट केस, HOD के बाद प्रिंसिपल भी गिरफ्तार:राष्ट्रपति मुर्मू ने भुवनेश्वर AIIMS में पीड़ित छात्रा से मुलाकात की, 95 फीसदी झुलसी है

ओडिशा सेक्सुअल हैरेसमेंट केस, HOD के बाद प्रिंसिपल भी गिरफ्तार:राष्ट्रपति मुर्मू ने भुवनेश्वर AIIMS में पीड़ित छात्रा से मुलाकात की, 95 फीसदी झुलसी है

भुवनेश्वर40 मिनट पहले
छात्रा ने प्रिंसिपल से मुलाकात के बाद खुद पर केरोसीन छिड़का और आग लगा ली। घटना 12 जुलाई को हुई थी।

ओडिशा के बालासोर के कॉलेज में छात्रा के खुद को आग लगाने के मामले में सोमवार पुलिस ने कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार किया। घटना 12 जुलाई को सामने आई थी, तब शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया था।

प्रिंसिपल पर छात्रा का यौन शोषण करने वाले बीएड डिपार्टमेंट के एचओडी समीर कुमार साहू को बचाने का आरोप है। पीड़ित माता-पिता ने कहा है कि मेरी बेटी ने प्रिंसिपल के कमरे से बाहर आने के कुछ ही मिनट बाद खुद को आग लगाई। प्रिंसिपल ने बेटी पर शिक्षक के खिलाफ शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया था।

सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। यहीं पर 95 फीसदी जली छात्रा का इलाज भी चल रहा है। राष्ट्रपति ने उससे अस्पताल के बर्न यूनिट में जाकर मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भई पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बालासोर की घटना को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्ष सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाने पर सवाल खड़ा कर रहा है। सीएम मोहन चरण माझी के इस्तीफे की मांग की जा रही है। ओडिशा पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। शिक्षा विभाग ने भी 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

भुवनेश्वर AIIMS में राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की।

प्रिंसिपल से शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई

दरअसल, फकीर मोहन कॉलेज में बीएड सेकेंड ईयर की कुछ छात्राओं ने इंटीग्रेटेड बीएड डिपार्टमेंट के एचओडी समीर कुमार साहू के खिलाफ प्रिंसिपल से शिकायत की थी। कहा था कि एचओडी उनका मानसिक शोषण करता है।

एक छात्रा ने यहां तक कहा कि एचओडी ने उससे फिजिकल होने काे भी कहा था। एचओडी के खिलाफ पहले भी शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया था। 12 जुलाई को छात्रा ने कॉलेज कैंपस में ही खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली थी।

आरोपी HOD समीर कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

5 तस्वीरों में पूरी घटना…

छात्रा खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगाकर कॉलेज में दौड़ लगाती है।
उसके पीछे कुछ लोग दौड़ते हैं और आग बुझाने की कोशिश करते हैं।
लपटों में घिरी लड़की कैंपस में दौड़ लगाती है। लोग उसके पीछ भागते हैं।
पीड़ित छात्रा और आग बुझाने के दौरान झुलसे छात्र को बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में लड़की को भुवनेश्वर रेफर किया गया।
छात्रा को बचाने के दौरान दूसरा छात्र झुलस गया। उसके चेहरे और हाथ के पंजों में घाव हुए।

प्रिंसिपल ने कहा था- छात्रा मिलने आई, फिर उसने आग लगा ली

घटना पर कॉलेज प्रिंसिपल दिलीप कुमार घोष ने कहा था कि ​​​​​ 30 जून को मेरे पास एचओडी समीर कुमार साहू के खिलाफ शिकायत आई थी। कुछ छात्राओं ने बताया कि समीर कुमार साहू उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है।

एक लड़की ने यहां तक कहा था कि गार्डन के पास शिक्षक ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। उसी दिन छात्रों ने घेराव किया था और पुलिस को बुलाया गया था।

प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रों की मांग पर हमने इंटरनल कम्प्लेंट कमेटी बनाई थी। इसमें सीनियर महिला टीचर, प्रतिनिधि और कुछ बाहरी सदस्य थे। कमेटी ने 7 दिन में रिपोर्ट दी थी। हालांकि कुछ छात्र तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

आज छात्रा मुझसे मिलने आई, मैंने 20 मिनट तक उसे समझाया, लेकिन वह कहने लगी कि अब और इंतजार नहीं कर सकती और यहां से चली गई। करीब 15-20 मिनट बाद पता चला कि उसने खुद को आग लगा ली है।

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यबंशी सूरज ने कहा है कि पीड़ित छात्रा के इलाज का पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। टीम बालासोर के लिए रवाना हुआ है। पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया है।

नवीन पटनायक बोले- शिकायत के बाद छात्रा को न्याय नहीं मिला

QuoteImage

मामले पर ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक ने X पोस्ट में कहा- घटना से ये बात सामने आई है कि बार-बार शिकायत के बाद छात्रा को न्याय नहीं मिला। 1 जुलाई को पीड़ित ने सोशल मीडिया पर भी अपने शिकायत रखी थी, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया। वो महीने से पीड़ित थी। कॉलेज प्रिंसिपल, केंद्रीय मंत्री, ओडिशा CM से शिकायत के बाद उसे न्याय नहीं मिला। राज्यपाल हरि बाबू कभमपति छात्रा को न्याय दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024