Headlines

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता:193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा; आर्चर-स्टोक्स को 3-3 विकेट

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता:193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा; आर्चर-स्टोक्स को 3-3 विकेट

लंदन51 मिनट पहले

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रन से हरा दिया। सोमवार को मैच के 5वें दिन भारत को 135 रन बनाने थे, 6 विकेट बाकी थे। टीम ने 112 रन बनाने में ही सभी विकेट गंवा दिए। इसी के साथ इंग्लैंड ने 5 टेस्ट की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

गुरुवार, 10 जुलाई को लंदन में इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। दोनों टीमें पहली पारी में 387-387 रन ही बना सकीं। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए। 193 रन के टारगेट के सामने भारत से केएल राहुल (39 रन) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 61 रन) ही फाइट दिखा सके। बाकी कोई भी बैटर 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए। बेन स्टोक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे। IND-ENG मैच का स्कोरबोर्ड…

हार के बाद के फोटो

जीत के बाद जडेजा से हाथ मिलाते बेन स्टोक्स और ओली पोप।
हार से निराश होकर वापस लौटते रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज।
आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह। वे 54 बॉल पर 5 रन बनाकर लौटे।
आउट होने के बाद नीतीश कुमार रेड्‌डी का रिएक्शन।
केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 100 रन बनाए थे।

भारत की हार के 5 कारण; दोनों पारियों में बैटिंग बिखरी

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

आखिरी दिन के खेल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024