Headlines

भारत लॉर्ड्स टेस्ट में हारने की कगार पर:8 बैटर्स पवेलियन लौटे, अभी 81 रन बनाने हैं; इंग्लैंड ने 193 रन का टारगेट दिया

LIVE

भारत लॉर्ड्स टेस्ट में हारने की कगार पर:8 बैटर्स पवेलियन लौटे, अभी 81 रन बनाने हैं; इंग्लैंड ने 193 रन का टारगेट दिया

लंदन2 मिनट पहले

भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट हारने की कगार पर है। इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन का टारगेट चेज कर रही टीम इंडिया ने 112 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। लंच ब्रेक पर रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।

यहां से भारतीय टीम को 81 रन की जरूरत है। नीतीश कुमार रेड्‌डी 13, वॉशिंगटन सुंदर शून्य, केएल राहुल 39 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

सोमवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में चल रहे मुकाबले का आखिरी दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है। आज भारत ने 58/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। एक दिन पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 192 रन बनाते हुए भारत को 193 रन का टारगेट दिया। पहली पारी में दोनों टीमों ने एक सामान 387-387 का स्कोर बनाया था। यहां किसी को बढ़त नहीं मिली थी। IND-ENG मैच का स्कोरबोर्ड…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

लंच ब्रेक : इंग्लैंड के नाम रहा सेशन

लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन का पहला सेशन इंग्लैंड के नाम रहा। 23.1 ओवर के इस सेशन में इंग्लिश गेंदबाजों ने 54 रन देकर 4 विकेट झटक लिए।

भारतीय टीम ने 58/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया और लंच ब्रेक तक इंडिया का स्कोर 112/8 हो गया। रवींद्र जडेजा 17 रन पर नाबाद लौटे।

31 मिनट पहले

भारत का 8वां बैटर आउट, रेड्‌डी पवेलियन लौटे

भारतीय टीम ने लंच ब्रेक से ठीक पहले 8वां विकेट गंवाया। यहां नीतीश कुमार रेड्‌डी 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस वोक्स ने जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया।

04:54 PM14 जुलाई 2025

भारत का स्कोर 100 पार, जडेजा-रेड्‌डी नाबाद

193 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। 32वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्‌डी ने स्टोक्स की आखिरी बॉल पर एक रन लेकर टीम का 100 वां रन बनाया।

04:18 PM14 जुलाई 2025

वॉशिंगटन सुंदर शून्य पर आउट, आर्चर ने तीसरा विकेट

आर्चर ने सुंदर को कॉट एंड बोल्ड किया।

भारत ने 25वें ओवर में 7वां विकेट भी गंवा दिया है। वॉशिंगटन सुंदर शून्य आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने कैच एंड बोल्ड किया। आर्चर ने तीसरा विकेट झटका है।

04:08 PM14 जुलाई 2025

केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट

24वें ओवर में भारतीय टीम ने छठा विकेट भी गंवा दिया है। यहां ओपनर केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने LBW कर दिया है।

03:50 PM14 जुलाई 2025

पंत 9 रन बनाकर आउट, आर्चर ने बोल्ड किया

193 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 21वें ओवर में 5वां विकेट गंवा दिया है। यहां ऋषभ पंत 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया।

03:37 PM14 जुलाई 2025

आर्चर की बॉल पर पंत का चौका

पांचवें दिन के पहले ओवर में ऋषभ पंत ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर चौका लगा दिया। यहां आर्चर ने लेग साइड पर बॉल फेंकी थी। पंत ने फ्लिक शॉट खेलकर बॉल बाउंड्री के बाहर भेज दी।

03:24 PM14 जुलाई 2025

मौसम अपडेट: दोपहर में बारिश की संभावना

लॉर्ड्स स्टेडियम में पांचवें दिन बादल रहने की संभावना है। दोपहर में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, कुल मिलाकर बारिश की संभावना कम है। तापमान लगभग 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

03:16 PM14 जुलाई 2025

फैक्ट- वॉशिंगटन सुंदर के स्पेल ने भारत को आगे किया

वॉशिंगटन सुंदर ने चौथे दिन 4 विकेट लिए। इस सीरीज में अब तक सुंदर को हवा में जितना ड्रिफ्ट मिला है, वो जडेजा, बशीर और जो रूट। इन तीनों स्पिनर्स के औसत ड्रिफ्ट से लगभग दोगुना है।

2006 से अब तक इंग्लैंड में स्पिनर्स को कुल 904 विकेट मिले हैं, लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा ड्रिफ्ट किसी एक गेंद पर हुआ तो वो था बेन स्टोक्स का विकेट, जो सुंदर ने दूसरी पारी में एजबेस्टन टेस्ट में लिया।

इस लिस्ट में अगले पांच में से चार बार ग्रेम स्वान का नाम आता है। जो इस दौरान इंग्लैंड में स्पिन से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

03:14 PM14 जुलाई 2025

पांचवें दिन की पिच रिपोर्ट

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर नासिर हुसैन ने बताया, लॉर्ड्स की पिच पर 8 मीटर की लेंथ पर गेंदबाजी करना बहुत जरूरी है।

इसी लेंथ पर जसप्रीत बुमराह ने कल नए गेंद से बॉलिंग की। जोफ्रा आर्चर ऐसा नहीं कर पाए। आर्चर की गेंदें बहुत ज्यादा फुल थीं। वहीं बेन स्टोक्स ने बिल्कुल सही लेंथ पकड़ी।

इसलिए, जो भी गेंदबाज इस लेंथ को सही तरीके से हिट कर सके, उसे इस नर्सरी एंड से गेंदबाजी करनी चाहिए। बशीर के लिए पिच पर थोड़ा रफ मौजूद है।

भारत को कोशिश करनी चाहिए कि बशीर को मैदान में वापस लाया जाए और उन्हें गेंदबाजी कराई जाए। इसका मतलब होगा कि इंग्लैंड अपने सीमर्स से हटकर स्पिनर्स पर जा रहा है।

पहला घंटा बेहद अहम रहेगा। यहीं से मैच का रुख तय हो सकता है।

03:10 PM14 जुलाई 2025

पंत बैटिंग कोच से बात करते नजर आए

लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत पर सबकी नजर होगी। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ बातचीत की।

वहीं दूसरी ओर शोएब बशीर प्रैक्टिस करते दिखें। उनके बाएं हाथ की छोटी उंगली पर मोटा टेप बंधा हुआ है, इसके बावजूद वह गेंदबाजी की तैयारी में हैं।

03:06 PM14 जुलाई 2025

सिराज पर जुर्माना लगा

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत फाइन लगा है। मैच फीस के अलावा उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

सिराज लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन बेन डकेट को आउट करने के बाद एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते नजर आए थे। यह ICC आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के बराबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024