Headlines

राधिका-अनंत विवाह का एक साल, भव्यता की चर्चा आज भी:पहली सालगिरह पर भी अध्यात्म और धर्म का संगम होगा

राधिका-अनंत विवाह का एक साल, भव्यता की चर्चा आज भी:पहली सालगिरह पर भी अध्यात्म और धर्म का संगम होगा

मुंबई51 मिनट पहले
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर अनंत-राधिका को आशीर्वाद दिया था।

एक साल पहले 12 जुलाई को देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट विवाह के सूत्र में बंधे थे। यह एक ऐसा विवाह था, जिसकी चर्चा दुनियाभर में आज भी होती है।

यह सामाजिक कार्यक्रम से कहीं अधिक ऐसा सांस्कृतिक आयोजन बन गया, जिसने पूरी दुनिया को भारत की ताकत और आध्यात्मिक संस्कृति की झलक दिखाई। आध्यात्मिकता का सिलसिला जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि अनंत-राधिका शनिवार को अध्यात्म और धर्म को आधार बनाकर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

यही वजह रही कि भव्यता के साथ परंपरा से परिपूर्ण इस इवेंट पर दुनियाभर की नजर रही और यह सोशल मीडिया पर देखा जाने वाला सबसे बड़ा इवेंट रहा।

धर्म, आध्यात्मिकता से लगाव और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था के चलते ही अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन पर जामनगर से द्वारका तक पदयात्रा की। 29 मार्च से शुरू हुई 170 किमी की यह यात्रा 6 अप्रैल 2024 को पूरी हुई और राधिका उनकी हमसफर रहीं।

विवाह से पहले दो प्री-वेडिंग सेरेमनी हुईं। पहली, 1 से 3 मार्च तक जामनगर में, जहां अनंत का प्रिय 3000 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट वनतारा है। दूसरी, 29 मई से 2 जून तक इटली से फ्रांस के बीच लग्जरी क्रूज पर

शादी में दुनिया भर की हस्तियां आई थीं

राधिका-अनंत के विवाह में दुनियाभर की हस्तियों ने भारत की मेहमाननवाजी देखी। हाल के सालों में देश में यह पहला ऐसा विवाह आयोजन रहा, जिसमें ग्लैमर, बिजनेस, बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीति, आध्यात्म से जुड़ी दुनियाभर की शीर्ष शख्सियतें जुटीं। कार्यक्रम पांच महीने देश-दुनिया के अलग-अलग डेस्टिनेशन पर चले। मुख्य आयोजन 12 जुलाई को मुंबई में हुआ था।

ये हस्तियां शादी में आई थीं

  • संत समाज: द्वारका शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, जोशीमठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि आदि।
  • राजनीति: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी, ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन, अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रम्प आदि
  • बिजनेस: मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग, अरामको के प्रेसिडेंट अमीन नासिर, बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लॉस, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, एडोबी के सीईओ शांतनु नारायण।
  • ग्लैमर: किम कार्दशियन, रेहाना आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024