Headlines

खड़गे बोले- नीतीश-नायडू की टांगों पर चल रहे मोदी:हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे, कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार

खड़गे बोले- नीतीश-नायडू की टांगों पर चल रहे मोदी:हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे, कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार

रायपुर6 मिनट पहले
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस की किसान-जवान-संविधान सभा आयोजित है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- मोदी दो टांगों से चल रहे है, एक टांग TDP है और दूसरी टांग बिहार के नीतीश कुमार हैं। इनमें से कोई भी टांग हिली तो मोदी गिर जाएंगे। हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे, डराने का काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार हैं। खड़गे ने ये बातें रायपुर में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा के मंच पर कही।

खड़गे ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं को बंद कर दिया गया। लेकिन 67 शराब की नई दुकानें खोली। भाजपा अपने सपोर्टर्स के साथ मिलकर नकली शराब बेचने का काम रही है।

तस्वीरों में देखिए खड़गे की सभा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेसियों ने हल भेंटकर सम्मानित किया।
मंच पर पहुंचने पर खड़गे का गजमाला से स्वागत किया गया।
बारिश के बीच खड़गे को सुनने भारी संख्या में कांग्रेसी और लोग पहुंचे थे।
बारिश के बीच कार्यक्रम स्थल पर कई जगहों पर पानी भर गया था।
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल।
दोनों नेताओं का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024