Headlines

दिल्ली में NH-48 पर 2 किमी लंबा जाम:MP में भारी बारिश से शहडोल रेलवे स्टेशन में पानी भरा; बारिश से तबाही की 10 PHOTOS

दिल्ली में NH-48 पर 2 किमी लंबा जाम:MP में भारी बारिश से शहडोल रेलवे स्टेशन में पानी भरा; बारिश से तबाही की 10 PHOTOS

नई दिल्ली4 घंटे पहले

देशभर में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। सोमवार को देशभर के सभी राज्यों में बारिश जारी है। दिल्ली के NH-48 पर कई जगह दो-दो किमी लंबा जाम लगा है। गाड़ियां घंटों से फंसी हुई हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में तेज बारिश जारी है। इसके चलते बद्रीनाथ मार्ग कई जगहों पर बंद हैं।

इधर, मध्यप्रदेश में भी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शहडोल में 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। इससे 3000 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया और रेलवे स्टेशन में भी पानी भर गया। 10 PHOTOS में बारिश से तबाही का हाल देखें…

दिल्ली: सड़कों पर पानी भरा, NH-48 पर लंबा जाम

राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात से बारिश जारी है। इसके चलते सड़कों पर पानी भर गया है।
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज बारिश की वजह से कई जगह दो-दो किमी लंबा जाम लगा।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों को परेशानी हुई। NH-48 पर पानी भर गया, इसके चलते कई जगह दो-दो किमी लंबा जाम लग गया।

उत्तराखंड: भारी बारिश जारी, लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ मार्ग जाम

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।
उत्तराखंड के श्रीनगर में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ मार्ग बंद हो गया। इसे बनाने का काम जारी है।
उत्तराखंड के चमोली, नंदप्रयाग समेत कई जगह लैंडस्लाइड हुई।

उत्तराखंड के चार जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में 7-8 जुलाई को भूस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को भारी बारिश के चलते श्रीनगर और चमोली के पास कई जगह लैंडस्लाइड हुई, इससे बद्रीनाथ मार्ग बंद हो गया है।

मध्य प्रदेश: जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोले गए, शहडोल में भारी बारिश से जलभराव

जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर है, इसके चलते यहां के बरगी डैम के 9 गेट खोले गए।
शहडोल में रेलवे पटरियां डूबने से 4 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।

गुजरात: नवसारी में पूर्णा नदी में जलस्तर बढ़ा, कच्छ में भी भारी बारिश

नवसारी और आसपास के इलाकों में लगातार भारी बारिश के बाद पूर्णा नदी में जलस्तर बढ़ गया।
नवसारी में रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
कच्छ में भी भारी बारिश जारी है। कई इलाकों में सड़कों और रोड पर पानी भर गया।

गुजरात के नवसारी और कच्छ में भारी बारिश जारी है। इसके चलते नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर है। वहीं, रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है। इसके अलावा कच्छ में भी तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024