Headlines

बर्मिंघम टेस्ट- भारत जीत से 4 विकेट दूर:सुंदर ने स्टोक्स को आउट किया, 55 ओवर का खेल बाकी; लंच ब्रेक तक इंग्लैंड 153/6

बर्मिंघम टेस्ट में 608 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। लंच ब्रेक पर जैमी स्मिथ 32 रन पर नाबाद लौटे हैं। यहां से इंग्लैंड को 55 ओवर में 455 रन बनाने हैं, जबकि भारत को 4 विकेट की जरूरत है।

वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन) को LBW करके फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। ओली पोप 24 रन और हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को आकाश दीप ने पवेलियन भेजा। उन्होंने बेन डकेट और जो रूट के भी विकेट झटके। जैक क्रॉली को सिराज ने आउट किया।

रविवार को एजबेस्टन मैदान पर चल रहे मैच का 5वां दिन है और पहला सेशन जारी है। बारिश के कारण दिन का खेल डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण 10 ओवर कम किए गए हैं। आज 80 ओवर का खेल होगा।

बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 72/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ओली पोप ने 24 और हैरी ब्रूक ने 15 रन से पारी को आगे बढ़ाया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 के स्कोर पर डिक्लेयर की। पहली पारी में भारत ने 587 और इंग्लैंड ने 407 रन बनाए थे। यहां भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी। मैच का स्कोरकार्ड…

आखिरी दिन के खेल की रिवाइज्ड टाइमिंग

प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024