Headlines

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट; कम से कम 1 की मौत, 4 घायल

तमिलनाडु के विरुधुनगर में सत्‍तूर के पास स्थित हिंदुस्तान फायरवर्क्स फैक्ट्री में रविवार दोपहर धमाका हुआ। इसमें कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की 10 से ज्यादा कमरे पूरी तरह तबाह हो गए और इसका असर 10 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया।

फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मलबा हटाने का काम जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह धमाका फैक्ट्री के अंदर काम के दौरान हुआ।

ये जिला शिवाकाशी के पास पड़ता है, यहीं मंगलवार को भी एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ था। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024