Headlines

खेमका की हत्या पर राहुल बोले- बिहार ‘क्राइम कैपिटल’ बना:भाजपा-नीतीश सरकार नाकाम, अपराध यहां न्यू नॉर्मल; दो दिन पहले कारोबारी को सरेआम गोली मारी थी

खेमका की हत्या पर राहुल बोले- बिहार ‘क्राइम कैपिटल’ बना:भाजपा-नीतीश सरकार नाकाम, अपराध यहां न्यू नॉर्मल; दो दिन पहले कारोबारी को सरेआम गोली मारी थी

पटना2 मिनट पहले
राहुल गांधी ने कहा- अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है – और सरकार पूरी तरह नाकाम।

बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की सरेआम हत्या पर राहुल गांधी ने बिहार को भारत की ‘क्राइम कैपिटल’ कहा है। राहुल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि अपराध बिहार में न्यू नॉर्मल बन चुका है।

राहुल ने लिखा- सरकार नाकाम, बिहार में अपराध न्यू नॉर्मल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पटना में व्यवसायी की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है – और सरकार पूरी तरह नाकाम।

खेमका को बदमाशों ने उनके अपार्टमेंट के सामने सिर में गोली मारी थी

बिजनेसमैन खेमका की पटना में शुक्रवार (4 जुलाई) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें रात 11 बजे गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास उनके घर के बाहर सिर में गोली मार दी गई थी, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया था, लेकिन अब तक अपराधी पकड़े नहीं जा सके हैं। पटना में आज खेमका का अंतिम संस्कार किया जाना है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

गोपाल खेमका अपनी कार से अपार्टमेंट के गेट तक पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी थी।

बिहार के टॉप 10 कारोबारियों में शामिल थे गोपाल खेमका

गोपाल खेमका बिहार के बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी दो फैक्ट्रियां हैं। दवा दुकानों की चेन है। साथ ही पेट्रोल पंप भी है। वे शुक्रवार को रात करीब 11 बजे बांकीपुर क्लब से गाड़ी ड्राइव करते हुए घर लौटे थे। उनके अपार्टमेंट के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी दी। CCTV फुटेज में वह भागते हुए भी दिखा था।

7 साल पहले खेमका के बेटे की भी हत्या हुई थी

बिजनेसमैन गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की 2008 में इसी तरह हत्या कर दी गई थी। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी कॉटन फैक्ट्री के सामने ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोपाल खेमका के दूसरे बेटे गौरव IGIMS में डॉक्टर हैं। उनकी बेटी लंदन में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024