Headlines

IND-ENG बर्मिंघम टेस्ट- भारत की बढ़त 550 पार:शुभमन गिल एक टेस्ट में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय; जडेजा की भी फिफ्टी

LIVE

IND-ENG बर्मिंघम टेस्ट- भारत की बढ़त 550 पार:शुभमन गिल एक टेस्ट में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय; जडेजा की भी फिफ्टी

बर्मिंघमकुछ ही क्षण पहले
शुभमन गिल 1 टेस्ट की 2 पारियों में 250 और 100 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने।

भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 583 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को चौथे दिन के तीसरे सेशन का खेल जारी है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 403 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 144 और रवींद्र जडेजा 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल एक टेस्ट में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने पहली पारी में 269 बनाए थे।

मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने शनिवार सुबह 64/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। केएल राहुल (55 रन) और यशस्वी जायसवाल (28 रन) को जोश टंग ने आउट किया। करुण नायर (26 रन) को ब्रायडन कार्स और ऋषभ पंत (65 रन) को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। मैच की पहली पारी में भारत 587 और इंग्लैंड 407 रन पर ऑलआउट हुआ। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी।

मैच का स्कोरकार्ड…

गिल की पारी से जुड़े रिकॉर्ड और फैक्ट

  • गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 293 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो कोहली ने 2017 में दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। कोहली ने तब पहली पारी में 243 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे।
  • गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के 344 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो उन्होंने 54 साल पहले 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में बनाए थे।
  • गिल एक टेस्ट में शतक और दोहरा शतक बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में यह कारनामा किया था।

मैच की 4 फोटो देखिए…

शतक बनाने के बाद भारतीय कप्तान गिल।
शॉट खेलने के प्रयास में पंत के हाथ से बल्ला छूट गया।
ब्रायडन कार्स ने पंत को उनका बल्ला लौटाया।
ऋषभ पंत ने गिरकर शॉट खेला। वे 65 रन बनाकर आउट हुए।

प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

मैच की पल-पल की अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए

लाइव अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024