Headlines

IND vs ENG दूसरा टेस्ट- शुभमन ने बेस्ट स्कोर बनाया:सेंचुरी बनाकर खेल रहे, जडेजा 89 रन बनाकर आउट; भारत- 420/6

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है। फिलहाल दूसरे सेशन का खेल जारी है।

भारत ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 420 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 169 और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल ने टेस्ट करियर में पहली बार 150 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 147 रन उनका बेस्ट स्कोर था, जो उन्होंने पिछले मुकाबले में ही बनाया था।

रवींद्र जडेजा 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश टंग ने विकेटकीपर जैमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। जडेजा ने शुभमन के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन की पार्टनरशिप की। यह इंग्लैंड में भारत की ओर छठे विकेट के लिए तीसरे सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

भारतीय टीम ने गुरुवार को 310/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया। गिल ने 114 और जडेजा ने 41 रन के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बुधवार को यशस्वी जायसवाल ने 87 रन बनाए। क्रिस वोक्स को 2 विकेट मिले थे।

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

जडेजा बर्मिंघम में दूसरा शतक लगाने से चूके

रवींद्र जडेजा के नाम टेस्ट में 4 शतक और 23 फिफ्टी हैं।

रवींद्र जडेजा दूसरे दिन के पहले सेशन में 89 रन बनाकर आउट हुए। वे 11 रन से अपना पांचवां टेस्ट शतक चूक गए। अगर वे शतक बनाते तो यह बर्मिंघम में उनका दूसरा शतक होता। वे बर्मिंघम में 2 शतक लगाने वाले भारत के पहले ही खिलाड़ी बनते। विदेशी खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ही बर्मिंघम में 2 टेस्ट शतक लगा पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024