Headlines

हिमाचल में पहाड़ टूटा:कोटा में घरों में पानी भरा, छत्तीसगढ़ में 4 घंटे नदी में फंसे रहे दो युवक; 12 PHOTOS में तबाही

हिमाचल में पहाड़ टूटा:कोटा में घरों में पानी भरा, छत्तीसगढ़ में 4 घंटे नदी में फंसे रहे दो युवक; 12 PHOTOS में तबाही

नई दिल्ली19 मिनट पहले

देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एमपी, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हिमाचल में 30 जून की रात को 11 जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं।

उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया है। PHOTOS में बारिश से तबाही के हालात देखिए ….

हिमाचल: बादल फटने की 11 घटनाएं, 10 शव बरामद

मंडी में बादल फटने के बाद जगह-जगह मिट्टी और मलबा फैल गया।

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही जारी है। तीन दिन में यहां बादल फटने की 11 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मंडी में 11 लोग बह गए थे। इनमें से 10 के शव मिले हैं। मंडी के कथुनाग में कई घर बाढ़ में बहे हैं। मंडी के करसोग, धर्मपुर, बगशयाड़, थुनाग, गोहर क्षेत्र के 100 से ज्यादा गांवों में 24 घंटे से ज्यादा समय से ब्लैक आउट है। राज्य में आज भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मंडी के भनवास में लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ।

उत्तरप्रदेश: काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 20 छोटे मंदिर जलमग्न

UP में पिछले 24 घंटे में 8.8 मिमी बारिश हुई है, जो कि नॉर्मल 7.2 से 15 प्रतिशत कम है। UP में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे स्थित 20 छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

मणिकर्णिका घाट तक पानी पहुंच गया है। गंगा द्वार घाट से मणिकर्णिका घाट का संपर्क टूट गया है। स्थिति ऐसी ही बनी रही तो जल्द ही घाटों पर घूमना-फिरना बंद हो जाएगा। उन्नाव में जोरदार बारिश हुई है। यहां परियर चौकी में पानी घुस गया, जिसे सिपाहियों ने बाल्टी से निकाला।

वाराणसी में गंगा का जलस्तर दो दिन में 2.96 मीटर बढ़ गया है।
घाट किनारे स्थित 20 छोटे मंदिर जलमग्न हो गए।
मणिकर्णिका घाट तक पानी पहुंच गया है। गंगा द्वार घाट से मणिकर्णिका घाट का संपर्क टूट गया है।
उन्नाव की परियर चौकी में पानी घुस गया। इसके बाद सिपाहियों ने बाल्टी से पानी निकाला।

राजस्थान: हनुमानगढ़ में पुल धंसा, मोड़क में बाढ़ जैसे हालात राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश आफत बन गई है। कोटा के मोड़क कस्बे में बाढ़ के हालात हैं। घर, स्कूल, हॉस्पिटल, ATM तक में पानी भर गया है। चार-चार फीट तक पानी घरों में बह रहा है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में गूंजली नदी का पानी पुल के ऊपर से तक बह रहा है। आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।

कोटा जिले के मोड़क कस्बे में मंगलवार देर रात 50-60 घरों में पानी भर गया।
मोड़क के कई इलाकों में 4-4 फीट तक पानी भर गया।
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके में जाखड़ांवाली-हनुमानगढ़ मार्ग पर बना पुल धंस गया है।

छत्तीसगढ़: मछली पकड़ने गए 3 बच्चे नदी में 4 घंटे फंसे

छत्तीसगढ़ के राजपुर क्षेत्र में बारिश में गागर नदी में मछली पकड़ने गए 3 पहाड़ी कोरवा बच्चे 4 घंटों तक फंसे रहे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ। नदी का जलस्तर कम हुआ, तो बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024