Headlines

मोदी कैबिनेट के 4 फैसले; राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी, तमिलनाडु में परमकुडी-रामनाथपुरम हाईवे फोर लेन होगा

मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को 4 फैसलों पर मुहर लगाई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि आज की कैबिनेट मीटिंग में राष्ट्रीय खेल नीति 2025, रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) योजना, एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना और परमकुडी-रामनाथपुरम हाईवे (NH-87) को फोर लेन में बदलने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि आज केबिनेट मीटिंग में राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी गई है, जिसका उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं और प्रशिक्षण देना है। इसके साथ ही, रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (RDI) योजना को स्वीकृति मिली है, जिसमें ₹1 लाख करोड़ की सहायता से नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।

सरकार ने एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना भी शुरू की है, जिसका उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां देना है। वहीं, कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने तमिलनाडु में परमकुडी-रामनाथपुरम हाईवे (NH-87) को फोर लेन में बदलने की ₹1,853 करोड़ की परियोजना को भी मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और रोजगार में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024