Headlines

उत्तराखंड के पौड़ी में पूरा पहाड़ टूटा:हिमाचल के मंडी में बादल फटा, घर-गाड़ियां बहीं; 15 PHOTOS में देखें पहाड़ों में बारिश से तबाही

उत्तराखंड के पौड़ी में पूरा पहाड़ टूटा:हिमाचल के मंडी में बादल फटा, घर-गाड़ियां बहीं; 15 PHOTOS में देखें पहाड़ों में बारिश से तबाही

25 मिनट पहले

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। खासतौर पर पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 दिन से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल के मंडी में 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां बह गईं। इधर, उत्तराखंड में कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई हैं। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ गया है। आगे PHOTOS में बारिश से लेकर तबाही के हालात देखिए ….

उत्तराखंड

पौड़ी में पहाड़ दरका, बद्रीनाथ हाईवे पर जाम

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में स्कूल बंद हैं। बागेश्वर जिले में सरयू नदी उफान पर है। उत्तरकाशी के सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी है।

पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर गुमखाल (ग्राम बैरगांव) में पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गया। लैंडस्लाइड की वजह से हाईवे 24 घंटे से बंद है।
उत्तरकाशी जिले में सिलाई बैंड और ओजरी के पास भूस्खलन और कुछ हिस्सों के बह जाने के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिए तेजी से काम जारी है।
बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गोचर बंदखंड के पास लैंडस्लाइड हुई। मलबा सड़क पर आ गया।
लैंडस्लाइड के बाद बद्रीनाथ जाने वाले रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण रविवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिलाई बैंड के पास एक होटल ढह गई। हादसे में 29 मजदूर लापता थे, जिनमें से 20 को बचा लिया गया। 2 मजदूरों की मौत हुई है। कुछ की तलाश जारी है।
यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर आज भी रेस्क्यू जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF, NDRF और प्रशासनिक टीमें राहत-बचाव का काम कर रही है।
उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद गंगोत्री नेशनल हाईवे पर जमा मलबा हटाते कर्मचारी।

हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से तबाही, घर-गाड़ी और पुल बहे

पूरे हिमाचल प्रदेश में 48 घंटों से बारिश जारी है। हिमाचल के मंडी में सोमवार सुबह 4 जगहों पर बादल फटे। कुकलाह में पुल के साथ कई गाड़ियां तक बह गईं। घरों की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है। मंडी शहर में नाले उफान पर हैं। अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है, 10 से ज्यादा लापता हैं। इधर मनाली-मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल के ऊपर ही लैंडस्लाइड के बाद पहाड़ी का मलबा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में आज बारिश का रेड अलर्ट है।

बादल फटने के बाद कुकलाह में आई बाढ़ में एक पुल बह गया। कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।
मंडी के धर्मपुर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घरों में मलबा घुस गया।
मनाली-मंडी फोरलेन पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है। पहाड़ी का मलबा टनल के अंदर तक आ गिरा।
मनाली-मंडी फोरलेन बंद होने से कई लोग रास्ते में ही फंसे हैं। कुछ ने टनल के अंदर रात गुजारी।
मंडी के करसोग इलाके में बादल फटने के बाद भारी नुकसान हुआ है।
मंडी के धर्मपुर के सयाठी गांव में बादल फटा। दो मंजिला इमारत की जगह सिर्फ मलबा दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024