Headlines

झारखंड के स्कूल में बाढ़, 162 बच्चे फंसे:सोशल मीडिया से खबर मिलने पर पुलिस ने बचाया; यमुनोत्री रूट पर बादल फटा, 2 मजदूरों की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में लव कुश आवासीय स्कूल में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल में 162 बच्चे फंस गए। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों को बचाया।

उधर, उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर लापता हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में बादल फटने की 2 तस्वीरें…

उत्तरकाशी के सिलाई बैंड इलाके में बादल फटने की घटना में निर्माणाधीन होटल में रह रहे 9 मजदूर लापता हो गए हैं।
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग भी इस आपदा से प्रभावित हुआ है। यहां राहत-बचाव कार्य जारी है।

देशभर में मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024