Headlines

लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ हाईवे फिर बंद:नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल कनेक्टिविटी टूटी; मुंबई में हाई टाइड से सड़कों को नुकसान ​

लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ हाईवे फिर बंद:नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल कनेक्टिविटी टूटी; मुंबई में हाई टाइड से सड़कों को नुकसान ​

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ5 घंटे पहले

मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। UP-बिहार समेत देश के 27 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य), केरल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के सोनप्रयाग में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। पुलिस ने यात्रियों को कुछ दूर पहले सुरक्षित स्थान पर ही रोक लिया है।

राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने से बूंदी में एक युवक और महिला, सिरोही में बच्चे और डूंगरपुर में युवक की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में तेज बारिश जारी है। मुंबई में समुद्र में हाई टाइड उठ रहा है। इस वजह से समुद्र किनारे की सड़कों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) का मेन एरिया मानसून की वजह से 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया गया है।

त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम (दक्षिण) में रेलवे लाइन पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इस वजह से शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन ट्रेन सर्विस बाधित रही। वहीं, केरल में इडुक्की जिले का मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो 135.35 फीट हो गया है और जल्द ही 136 फीट के खतरे के निशान को छू सकता है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर 1 फीट पानी भर गया।
राजस्थान के जैसलमेर में तेज बारिश के बाद काक नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस दौरान नदी के किनारे बने भगवान गणेश के मंदिर तक पानी पहुंच गया।
उत्तराखंड के सोनप्रयाग में केदारनाथ रूट पर NDRF ने लोगों का रेस्क्यू किया।
राजस्थान के बांसवाड़ा ने बाइक सवार दो युवक नाले में बह गए। एक युवक बाहर निकल गया, दूसरे की तलाश जारी है।
बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
केरल के एर्नाकुलम में शिव मंदिर पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गया।
हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने के बाद एक मकान का शेड नाले में बह गया।
कुल्लू में नाले पर बना पुल बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया।

29 जून के मौसम का अनुमान दिल्ली-एनसीआर में मानसून की औपचारिक शुरुआत होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी आएगी। उत्तर प्रदेश में तेज से बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और लैंडस्लाइड की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी रहेगी। बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, केरल, गोवा, कर्नाटक, केरल में तेज बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024