Headlines

12वीं के स्टूडेंट ने मां को मारकर बेड में भरा:कानपुर में मां ने बर्तन साफ करने को कहा, तो दुपट्‌टे से गला घोटा

12वीं के स्टूडेंट ने मां को मारकर बेड में भरा:कानपुर में मां ने बर्तन साफ करने को कहा, तो दुपट्‌टे से गला घोटा

कानपुर1 घंटे पहले

कानपुर में बड़े बेटे ने मां की दुपट्‌टे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद बॉडी बेड के अंदर भर दी। इस वारदात के कुछ घंटे बाद जब छोटा बेटा स्कूल से आया, तो पूछा कि मां कहां है? इस पर बड़ा भाई कुछ नहीं बोला। वह काफी देर तक मां को ढूंढता रहा।

इसके बाद जब छोटा बेटा मां के कमरे में गया, तो वो उसे बेड के बाहर दुपट्‌टा फंसा देखा। इस पर उसने बेड खोला, तो अंदर मां बेहोश पड़ी थीं। इसके बाद छोटे बेटे ने मामा और पुलिस को इस बारे में बताया।

पुलिस पहुंची, तो मां की सांसें चल रही थीं। पुलिस मां को अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी बड़ा बेटा 12वीं का स्टूडेंट है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पहले 3 तस्वीरें देखिए

कमरे में इसी बेड के अंदर महिला दुपट्टे से कसी मिली थी।
इसी घर में महिला बेहोश मिली थी। उसके बड़े बेटे ने गला कसकर बेड में भर दिया था।
यह उर्मिला की तस्वीर है, जिसे पुलिस ने पुराने अलबम से निकाला है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला

पति अक्सर शहर से बाहर रहते हैं रावतपुर में रहने वाले सुभाष सचान मार्केटिंग का काम करते हैं। वह काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। सुभाष इन दिनों बरेली में हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला सचान, दो बेटे थे। बड़े बेटा 12वीं का छात्र है। जबकि छोटा बेटा अमन सचान 11वीं में पढ़ता है। दोनों आर्मापुर के केंद्रीय विद्यालय-2 में पढ़ते हैं।

अस्पताल में पुलिस रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों से पूछताछ करती हुई।

छोटा बेटा बोला- भाई ने मां को मार डाला छोटे बेटे अमन ने बताया- मैं आज सुबह स्कूल गया था। बड़े भइया स्कूल नहीं गए थे। वो घर पर ही थे। मेरी ड्यूटी सुबह बर्तन साफ करने की थी, जबकि भइया का काम झाड़ू लगाना था। मैं लेट हो रहा था, इसलिए बिना बर्तन साफ किए स्कूल चला गया।

इस पर मां ने बड़े भइया से कहा कि वो बर्तन साफ कर दे। इस पर भाई का मां से झगड़ा हो गया। उसने मां का उसके ही दुपट्‌टे से गला कस दिया। इसके बाद मां को बेड में भर दिया। मैंने मां को बेड से बाहर निकाला। मामा नंद किशोर कटियार को सूचना दी। फिर पुलिस को बुलाया।

छोटे बेटे अमन ने बताया कि जब मैं घर आया, तो मां बेड के अंदर बंद थी।

ACP रंजीत कुमार ने बताया-छोटे बेटे अमन के अनुसार, वो दोपहर 3 बजे स्कूल से आया, तो उसे मां बेड में बेहोश मिली। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, तब महिला की सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके से बड़े बेटे को हिरासत में लिया गया है। उसका कहना है कि मां की नाक से खून निकल रहा था। इस पर मुझे लगा कि वो मर जाएंगी, तो लोग मुझ पर शक करेंगे। इसीलिए मैंने गला घोंटकर उन्हें बेड में भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024