Headlines

UP में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

UP में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ50 मिनट पहले

देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले इसने केरल में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है।

मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है।

उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था।

उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है।

बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड में यमुनोत्री के रास्ते पर लैंडस्लाइड हुआ। मुंबई का एक व्यक्ति घायल हो गया।
तस्वीर गुजरात के सूरत की है। यहां टेक्सटाइल मार्केट के कॉम्प्लैक्स में बारिश का पानी भर गया।
सूरत में 23 जून को जमकर बारिश हुई। सड़कों पर कई फीट पानी भर गया।
झारखंड के रांची में एक अस्पताल के वेटिंग एरिया में भरा बारिश का पानी।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में माता वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते पर त्रिकूट पर्वत में लैंडस्लाइड हुआ।
दिल्ली में भी तेज बारिश हुई। आज यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी के आगरा में सोमवार को बारिश हुई। ताजमहल घूमने आए लोग बारिश का मजा लेते हुए।

सूरत के कई इलाकों में पानी भरा, वापी-नाडियाद में बाढ़ जैसे हालात गुजरात के दक्षिण गुजरात में पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। सोमवार को सूरत जिले में पिछले 24 घंटे में 10 इंच बारिश दर्ज की गई। सूरत शहर में भी सोमवार सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 7 इंच बारिश हुई। इससे सूरत में कई जगह बाढ़ का हालात बन गए हैं।

आज सुबह से भी शहर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सूरत का कॉजवे ओवरफ्लो होने के चलते यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सूरत जिले के बारडोली के कई इलाकों में भी घुटनों तक पानी भरा हुई है। ऐसा ही हाल खंभात शहर का है। यहां सोमवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश से सड़कें डूब गई हैं। तालाब फटने से मांडवी के मुंजालवा गांव में पानी भर गया है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल …

25 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है।

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम रहेगा।

26 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024