Headlines

इंदौर में फ्लाइट रनवे से लौटी, सुधार के बाद रवाना:भुवनेश्वर जा रहा था इंडिगो का विमान; ढाई घंटे खड़ा रहा, 80 यात्री सवार थे

इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार हैं। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है।

इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

फ्लाइट अभी एयरपोर्ट पर खड़ी हुई है। सभी यात्री विमान में ही बैठे हैं।

रविवार रात को एअर इंडिया की फ्लाइट हुई कैंसिल रविवार देर रात एअर इंडिया की इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी कैंसल हो गई थी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की AI804 फ्लाइट इंदौर से रात 10.25 बजे उड़ान भरकर रात 12.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करती है, लेकिन यह फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, जिसके बाद इंदौर एयरपोर्ट पर आए यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा था।

वहीं, दिल्ली से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की AI803 भी कल कैंसिल थी। यह फ्लाइट शाम 6.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। यह दोनों ही फ्लाइट रविवार को किस वजह से रद्द हुईं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

शनिवार को बिना सूचना के रद्द हुई जबलपुर उड़ान शनिवार को इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पहले उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से उड़ान भरेगा।

सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया। लेकिन डेढ़ घंटे तक यात्रियों को बस में ही बैठाए रखने के बाद उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई और उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया।

इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने किराया वापस करने और री-बुकिंग का विकल्प दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024