Headlines

RSS के प्रांत प्रचारकों की सालाना बैठक 4 से 6 जुलाई तक होगी, अलगे साल संघ के 100 साल पूरे हो रहे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सालाना राष्ट्रीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस साल 4 से 6 जुलाई के बीच दिल्ली ऑफिस बैठक ‘केशव कुंज’ में होगी। अगले साल संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस लिहाज से यह बैठक काफी अहम है।

इस बैठक में सभी प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक भाग लेंगे। RSS ने अपने संगठनात्मक ढांचे के अनुसार देश को 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों में बांट रखा है।

बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, डॉ कृष्णगोपाल सहित सभी सह सरकार्यवाह, सभी राष्ट्रीय स्तर के कार्य विभाग प्रमुख और अन्य कार्यकारी परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे।

बैठक के एजेंडे में अप्रैल से जून के बीच हुए प्रशिक्षण शिविरों की रिपोर्ट और समीक्षा,अगले साल संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की तैयारी और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी (2 अक्टूबर 2025) से शुरू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024