Headlines

ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,117 भारतीय स्वदेश लौटे; प्लेन से उतरते ही वंदे मातरम के नारे लगाए

ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,117 भारतीय स्वदेश लौटे; प्लेन से उतरते ही वंदे मातरम के नारे लगाए

नई दिल्ली7 घंटे पहले
ईरान से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीयों को निकाला गया है। मशहद से एक और प्लेन शनिवार की रात 11:30 बजे 290 नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। इससे पहले शाम 4.30 बजे 310 नागरिकों को जत्था राजधानी पहुंचा था।

वहीं 20 जून को रात 2 बैच में 407 भारतीय लौटे थे। रात 10:30 बजे की फ्लाइट में 190 कश्मीरी छात्रों समेत 290 लोगों की वापसी हुई थी। इनमें दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी लोग थे। देर रात 3 बजे की फ्लाइट में 117 लोग थे।

19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे थे। ईरान से दिल्ली पहुंचे इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ‘वन्दे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे। कुछ लोग भावुक भी हुए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। कुछ ने जमीन पर माथा टेका।

दिल्ली लौटने के बाद भारतीय नागरिकों मे भारत माता की जय के नारे लगाए।

भारत लौटे लोगों ने क्या कहा…

  • मोहम्‍मद अशफाक- अपने देश लौटकर अच्छा लग रहा है। वहां भारतीय दूतावास ने हमारी अच्छी देखभाल की, मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
  • उस्ताक- मैं कश्मीर से हूं। ईरान में हालात ठीक नहीं हैं। हम भारत सरकार, कश्मीर प्रशासन और दूतावास के बहुत शुक्रगुजार हैं।
  • सैयद निहाल हैदर- भारत वापस आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। जब हम वहां थे, तो लगा जैसे फंस गए हैं। लेकिन भारतीय सरकार ने हमारे लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए।
  • फातिमा- मैं प्रधानमंत्री मोदी की बहुत आभारी हूं। अब अपने देश वापस आकर मुझे शांति महसूस हो रही है। अपने वतन वापस आना बहुत खुशी की बात है।
  • एलिया बतूल- मेरा परिवार बहुत परेशान था। यहां आकर हमें सुकून मिला। भारत सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें वहां कोई भी समस्या नहीं हुई, क्योंकि हमारे दूतावास ने हमारा बहुत साथ दिया।’
  • सैयद मंसूर हुसैन- सभी ने भारत मां की सरजमीं पर आकर सजदा किया। भारत सरकार का बहुत धन्यवाद। मैं भारत से प्यार करता हूं।

प्रयागराज की अलमास बोलीं- हमें बहुत अच्छे होटल में रखा गया

अलमास रिजवी प्रयागराज की रहने वाली हैं।

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से दिल्ली पहुंची प्रयागराज की रहने वालीं अलमास रिजवी ने कहा- हमें अच्छे होटल में रहने की जगह दी गई। समय पर लंच, डिनर, सब कुछ दिया गया। अपने देश में वापस आकर अच्छा लग रहा है। भारतीय दूतावास ने हमारी बहुत मदद की। भारत सरकार ने हमारी अच्छी देखभाल की। हमें यह एहसास भी नहीं होने दिया कि हम युद्ध जैसी स्थिति में रह रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के अफसरों ने ईरान से लौटे भारतीयों का स्वागत किया।
ईरान से लौटने वाले यात्रियों में से कुछ यात्री दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से हैं।

ईरान ने एयरस्पेस खोला, 1000 भारतीयों को निकाला ईरान ने एयरस्पेस पर लगी पाबंदी को हटाकर भारत के करीब 1000 नागरिकों को निकालने की इजाजत दी थी। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं, जिन्हें ईरान की राजधानी से तेहरान से माशहद लाया गया था। अब इन्हें तीन चार्टर फ्लाइट्स के जरिए भारत लाया गया। ये फ्लाइट्स ईरानी एयरलाइन माहान ने चलाईं।

भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंधु के तहत इनकी व्यवस्था की गई। ईरानी दूतावास में मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी ने बताया कि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स चलाई जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024