Headlines

कांकेर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:1 महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, मुठभेड़ जारी

कांकेर में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:1 महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, मुठभेड़ जारी

जगदलपुर4 घंटे पहले
तस्वीर छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सर्चिंग के दौरान की है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एक महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद किया गया है। मारी गई महिला नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। मामला जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है।

कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी के मुताबिक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम को छोटे बेठिया इलाके के आमाटोला और कलपर के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसपर DRG और BSF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। मुठभेड़ वाला इलाका माड़ से सटा है। इस इलाके में जवानों ने सबसे ज्यादा नक्सलियों को नुकसान पहुंचाया है।

इसी इलाके में मारे गए थे 29 नक्सली

छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम कलपर में 2024 में हुई मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सली मारे गए थे, जिसमें कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल थे। पुलिस की सयुक्त टीम ने एक बार फिर इसी इलाके में ऑपरेशन लॉन्च किया है।

2 दिन पहले 3 बड़े नक्सली लीडर मारे

दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स फोर्स ने नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया। गजरला 40 लाख का इनामी था।

वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर SZCM थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

शाह का दावा- मार्च 2026 तक नक्सलियों का सफाया होगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की है। उन्होंने ये बात अगस्त 2024 में में बस्तर दौरे के दौरान कही थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सरेंडर पॉलिसी, हमले और विकास के दम पर नक्सलियों को खत्म किया जाएगा।

शाह का यह दावा इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि नक्सलियों के गढ़ फोर्सेस लगातार अभियान चला रही है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। फोर्स नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024