Headlines

राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:रांची में स्कूल बंद, भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी; UP के 40 जिलों में बरसात

राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:रांची में स्कूल बंद, भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी; UP के 40 जिलों में बरसात

नई दिल्ली8 मिनट पहले
मानसून ने बीते 3 दिन में MP, UP, बिहार समेत 6 राज्य कवर कर लिए हैं।

राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। पूर्वी UP के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी है।

राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री के बाद गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।

मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच गया है। ग्वालियर और चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल और इंदौर में आंधी-बारिश की संभावना है।

झारखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट है। रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची से 4 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

19 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए…

केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड से 2 की मौत, ओडिशा में अलर्ट उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रूट पर बुधवार को तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

ओडिशा के सुंदरगढ़, क्योंझर, झारसुगुड़ा और संबलपुर में बहुत भारी बारिश और समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है। इसलिए मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली की हवा 8 महीने बाद सबसे साफ, AQI 81 पहुंचा दिल्ली में प्री-मानसून एक्टिविटी के कारण रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण दिल्ली के लोगों गर्मी से राहत मिली है। साथ ही प्रदूषण भी कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में 8 महीने से ज्यादा समय में सबसे साफ हवा दर्ज की गई।

ऐसा इसलिए क्योंकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गिरकर 81 पर आ गया, जो इसे संतोषजनक कैटेगरी में रखता है। इससे पहले सबसे साफ हवा 29 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी, जिसमें 76 AQI था। CPCB के मुताबिक 0 से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच AQI संतोषजनक, 101 से 200 के बीच AQI मध्यम, 201 से 300 के बीच AQI खराब, 301 से 400 के बीच AQI बहुत खराब और 401 से 500 के बीच AQI गंभीर माना जाता है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

राजस्थान का माउंट आबू बादलों में छिपा नजर आया। फोटो माउंट आबू के टाइगर पथ के गोल्ड हॉर्न पहाड़ी की है।
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं, पानी घरों में घुस गया।
मानसून की एंट्री के बाद रांची के एक स्कूल में बच्चे खुद को बारिश से बचाते हुए नजर आए।
असम के सिलचर में कलैन-सिलचर रोड पर भांगरपार में हारांग पुल ढह गया, जिससे दो ट्रक नदी में गिर गए।
मुंबई में बारिश के दौरान मरीन ड्राइव पर ऊंची लहरें उठती दिखीं।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

21 जून: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024