Headlines

राजस्थान में मानसून की एंट्री, UP में पहुंचने की संभावना:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से 2 की मौत; 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून की एंट्री, UP में पहुंचने की संभावना:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से 2 की मौत; 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली20 मिनट पहले

राजस्थान में आज मानसून की एंट्री हो गई। पहले दिन मानसून ने बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर समेत 13 जिलों में प्रवेश किया है। इस बार मानसून तय समय से 7 दिन पहले आया है। मानसून के आज उत्तर प्रदेश में भी दाखिल होने की संभावना है। मंगलवार को मानसून ने बिहार और झारखंड में एंट्री ली थी।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया है।

इधर, गुजरात में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार से हो रही भारी बारिश के कारण बोटाद जिले में बाढ़ जैसे हालात है। यहां 40 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। वहीं भावनगर में एक कार नदी में बहने से पांच लोग लापता हो गए हैं।

उधर, मध्यप्रदेश में एंट्री करने के दूसरे ही दिन मानसून 19 जिलों में पहुंच गया। 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा। आज असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बंगाल में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट है। 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

18 जून तक मानसून कहां पहुंचा, मैप से समझिए..

मंगलवार को बिजली गिरने की घटनाएं और मौतें…

  • मध्य प्रदेश: सिंगरौली में 2 बच्चियों, सीधी में एक बुजुर्ग और भिंड में 2 लोगों की मौत हो गई।
  • राजस्थान: भरतपुर में एक किसान और डीग में एक बच्चे पर बिजली गिरी।
  • उत्तर प्रदेश: आगरा में दंपती और युवक, देवरिया में महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई।
  • झारखंड: पलामू में महिला समेत 2 बच्चों पर और गढ़वा में एक व्यक्ति बिजली गिरी, जिससे सभी मारे गए।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

भावनगर: ओवरफ्लो होने के कारण शेत्रुंजी बांध के सभी 59 गेट एक फुट तक खोल दिए गए हैं।
अमरेली: गुजरात के अमरेली में बाढ़ का पानी घरों में भर गया। NDRF की टीमों ने वहां रहने वाले लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर भेजा गया।
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को हुई बारिश के बाद सड़कों पर 3 फुट तक पानी भर गया। कई गाड़ियां तैरती नजर आईं।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

19 जून: झारखंड, असम और मेघालय में बारिश और आंधी तूफान का रेड अलर्ट है। गुजरात, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के लिए ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश की चेतावनी है।

20 जून: हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश्, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

राज्यों में मौसम का हाल जान लीजिए…

राजस्थान: मानसून की एंट्री हुई:तय समय से पहले पहुंचा, इस बार औसत से ज्यादा बरसात का अनुमान

आज राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। उदयपुर, बांसवाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौडगढ, झालावाड़, बारां, सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा के जिलों में प्रवेश किया है। पहले दिन आधे राजस्थान को कवर कर लिया है। ये तय समय से 7 दिन पहले आया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 1 से 17 जून तक 34.6MM औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 63 फीसदी ज्यादा है। मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया राज्य में अगले 5-7 दिन उदयपुर कोटा संभाग में कही-कही भारी बारिश होने की संभावना हैं। इस बार मानसून अपने तय समय से पहले राजस्थान पहुंच गया है।पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024