Headlines

मोदी साइप्रस पहुंचे, राष्ट्रपति निकोस ने वेलकम किया:इंदिरा, अटल के बाद साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस पहुंच गए हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हुए।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। 16 और 17 जून को कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को भारत लौट आएंगे। इस दौरान वे 27 हजार 745 किमी का सफर तय करेंगे।

साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय पीएम

मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था।

भारत और साइप्रस के कूटनीतिक रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं, लेकिन इतने उच्चस्तरीय दौरे बहुत कम हुए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2018 में और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2022 में साइप्रस का दौरा किया था।

फोटो साल 2002 की है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साइप्रस का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024