Headlines

तुर्किये बोला- अहमदाबाद हादसे में हमारी कंपनी का लेना-देना नहीं:झूठ फैलाकर संबंध खराब करने की कोशिश; बाबा रामदेव का आरोप-प्लेन की मेंटेनेंस टर्किश कंपनी ने की

तुर्किये बोला- अहमदाबाद हादसे में हमारी कंपनी का लेना-देना नहीं:झूठ फैलाकर संबंध खराब करने की कोशिश; बाबा रामदेव का आरोप-प्लेन की मेंटेनेंस टर्किश कंपनी ने की

अहमदाबाद1 मिनट पहले
अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद दावा किया जा रहा था कि प्लेन की मेंटेनेंस तुर्किये की कंपनी ने की थी।

तुक्रिये ने अहमदाबाद में क्रैश हुए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की मेंटेनेंस टर्किश कंपनी की ओर से जाने के दावे को खारिज किया। तुर्किये सरकार ने कहा कि विमान की मेंटेनेंस टर्किश टेक्निक नाम की कंपनी ने नहीं की थी।

तुर्किये की डायरेक्टरेट ऑफ कम्युनिकेशन सेंटर फॉर काउंटरिंग डिसइन्फॉर्मेशन ने कहा- यह दावा बिल्कुल गलत है कि हमारे देश की कंपनी ने क्रैश प्लेन का मेंटेनेंस किया था। भारत-तुर्किये के संबंधों को खराब करने के लिए झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

दरअसल, 14 जून को बाबा रामदेव ने कहा था- मुझे ये पता चला है कि तुर्किये की एक एजेंसी विमानों में मेंटेनेंस का काम करती है। कहीं तुर्किये ने तो इसके जरिए दुश्मनी नहीं निकाली, कहीं उसने तो कोई साजिश नहीं रची है। ऐसे में एविएशन सेक्टर पर भारत को और नजर रखनी चाहिए।

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन सवार 241 लोगों की मौत हुई है। एक जीवित बचा है। प्लेन जिस हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया था, वहां से 29 शव मिले हैं। कुल शवों की संख्या 270 हो गई है।

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया।

तुर्किये की ओर से जारी पूरा बयान…

‘दावा कि एअर इंडिया का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसकी मेंटेनेंस टर्किश टेक्निक ने की थी। गलत है। यह तुर्किये और भारत के संबंधों को प्रभावित करने के उद्देश्य से फैलाई गई भ्रामक जानकारी है। Air India और Turkish Technic के बीच 2024 और 2025 में जो एग्रीमेंट हुए थे, वे सिर्फ B777 वाइड-बॉडी वाले मेंटेनेंस के रखरखाव से जुड़े हैं।

जो विमान (Boeing 787-8 Dreamliner) हादसे का शिकार हुआ, वह इस एग्रीमेंट के दायरे में नहीं आता। अब तक Turkish Technic ने Air India के इस प्रकार के किसी भी विमान का मेंटेनेंस नहीं किया है। हमें यह जानकारी है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का आखिरी बार किस कंपनी ने रखरखाव किया था, लेकिन अनावश्यक अटकलों से बचने के लिए हम इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे।

गलत जानकारी को रोकने वाले सेंटर फॉर काउंटरिंग डिसइन्फॉर्मेशन ऐसे सभी प्रयासों पर नजर बनाए हुए है जो हमारे प्रमुख ब्रांड्स की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। तुर्किये की जनता की ओर से हम भारत की इस दुखद विमान दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हैं।’

अब जानिए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के बारे में…

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्या है? बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक, मिड-साइज, ट्विन-इंजन, वाइड-बॉडी जेट विमान है, जिसे बोइंग ने बनाया है। ये लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है और पुराने बोइंग 767 को रिप्लेस करने के लिए लाया गया। ये फ्यूल-एफिशिएंट विमान है।

इस विमान में ऐसा क्या खास है?

  • हल्का मटेरियल: इसका 50% हिस्सा कार्बन फाइबर जैसे कम्पोजिट मटेरियल से बना है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है।
  • बड़ी खिड़कियां:ड्रीमलाइनर की खिड़कियां किसी भी कॉमर्शियल विमान में सबसे बड़ी हैं (27×47 सेमी)
  • कम्फर्ट: केबिन का प्रेशर 1,900 मीटर की ऊंचाई जैसा रखा जाता है, जिससे ऑक्सीजन 8% ज्यादा रहती है और थकान कम होती है।
  • LED लाइटिंग: केबिन में रंग बदलने वाली लाइट्स हैं, जो टाइम जोन बदलने का असर कम करती हैं।
  • बड़े बिन्स: ओवरहेड बिन्स में हर यात्री का रोल-अबोर्ड बैग आसानी से आ जाता है।

यात्रियों के लिए क्या सुविधाएं हैं?

  • सीटिंग: एयरलाइंस के हिसाब से अलग-अलग लेआउट हैं। जैसे ANA में 32 बिजनेस, 14 प्रीमियम इकोनॉमी, और 138 इकोनॉमी सीटें। कतर एयरवेज़ में 3-3-3 इकोनॉमी लेआउट है।
  • एंटरटेनमेंट: पर्सनल टीवी, USB चार्जिंग पोर्ट्स, और पावर आउटलेट्स।
  • शोर में कमी: केबिन पुराने विमानों से ज्यादा शांत है।
  • कम्फर्ट: सीटें आरामदायक हैं, और सस्पेंशन सिस्टम हर तरह के रास्ते पर अच्छा अनुभव देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024