Headlines

अहमदाबाद विमान हादसा- विजय रूपाणी का DNA मैच:राजकोट में होगा अंतिम संस्कार; अब तक 31 सैंपल मैच हुए, 20 शव परिजन को सौंपे गए

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का DNA मैच हो गया है। उनका शव परिवार को सौंपा जाएगा और राजकोट में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया है। रविवार सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए। इनमें से 31 मैच हुए हैं, जिनमें से 20 शव परिजन को सौंपे गए हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए।

एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।

प्लेन हादसे का फुटेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024