Headlines

खबर हटके- कार को भगवान माना, छत पर रखकर पूजा:महिला ने धागों से लिखी रामायण-भागवत; लगातार 36 घंटे गोल्फ खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

खबर हटके- कार को भगवान माना, छत पर रखकर पूजा:महिला ने धागों से लिखी रामायण-भागवत; लगातार 36 घंटे गोल्फ खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

4 घंटे पहले

कर्नाटक के मैकेनिक को अपनी कार से ऐसा प्यार हुआ कि उसने अपनी मारुति 800 कार तीसरे मंजिल पर रख पूजा की। वहीं असम की एक महिला ने धागों से रामायण-भागवत और राष्ट्रगान लिख डाला। उधर न्यूयॉर्क में एक शख्स 36 घंटे तक गोल्फ खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनियाभर में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं…

1. मैकेनिक ने कार को भगवान मानकर छत पर चढ़ाई और पूजा की

अब सूरज का घर एक सेल्फी पॉइंट बन गया है, जिसके सामने खड़े होकर लोग फोटो लेते हैं।

गाड़ियां अक्सर गैराज में खड़ी होती हैं या फिर घर के बाहर। लेकिन कर्नाटक के एक मैकेनिक सूरज ने अपनी पुरानी मारुति 800 कार को तीन मंजिला घर की छत पर रखवा दिया। इतना ही नहीं, उनका पूरा परिवार इस कार को भगवान मानकर हर अमावस्या, पूर्णिमा और दशहरे पर पूजा करता है।

सूरज बताते हैं कि वे एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन बड़े हुए तो पैसे कमाने के लिए कार मैकेनिक की नौकरी करने लगे। कई साल पहले 20,000 रुपए में मारुति 800 कार खरीदी, जिससे ड्राइवर ट्रेनिंग देना शुरू किया। इससे जो पैसे कमाए, उससे धीरे-धीरे जमीन खरीदी, खुद का घर बनाया और दुकान खोल ली।

2. ज्योति ने धागों से लिखी रामायण, भागवत पुराण से लेकर राष्ट्रगान तक

ज्योति के कुछ काम अयोध्या के राम मंदिर में भी भेजे गए हैं। वे इसे अपना बिजनेस नहीं बल्कि अपनी संस्कृति, गुरुओं और देश के लिए एक भेंट मानती हैं।

असम के जोरहाट की ज्योति बोरा पेशे से बुनकर हैं। उन्होंने करघे (लूम) पर धागों की मदद से राष्ट्रगान, रामायण-भागवत पुराण और नॉर्थ-ईस्ट का फेमस बोरगीत कपड़ों पर लिख दिया। अब इन दिनों ज्योति माधवदेव के सभी 186 बोरगीत बुनने में लगी हुईं हैं, जिसकी शुरुआत 2023 में की थी।

वहीं जनवरी 2024 में ज्योति ने धागों से राष्ट्रगान, असम का राज्य-गान और वंदे मातरम को असमिया और हिंदी भाषा में लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपने नाम दर्ज कराया था। इससे पहले भी ज्योति ने कई धार्मिक ग्रंथ जैसे गुणमाला, राम विजय अंकीय नाट, को कपड़ों पर बुन चुकी हैं।

3. 36 घंटे तक गोल्फ खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूयॉर्क के केलेची इजिही ने लगातार 36 घंटे गोल्फ खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को ब्रेक किया। हालांकि, इस रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सभी प्रूफ को वेरफाई कर रही है। इसके बाद रिकॉर्ड को ऑफिशियली दर्ज कर लिए जाएगा। इस कारनामे को रचने की शुरुआत इजिही ने 8 जून को शाम 6:30 बजे से की। 36 घंटे की गोल्फ मैराथन के दौरान इजिही ने 18-होल वाले कोर्स को सात बार खेला, जिसमें कुल 126 होल पूरे किए।

इजिही पेशे से दिमागी बीमारी (ऑटिज्म) के लोगों के लिए काम करते हैं। इस रिकॉर्ड के जरिए वे गोल्फ को सभी का गेम बताने का संदेश देना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने 24 घंटे खेलने का लक्ष्य रखा था। लेकिन जब इजिही को पता चला कि ब्रिटिश गोल्फर आइजैक रोलैंड्स ने 32 घंटे का रिकॉर्ड बनाया है, तो उन्होंने अपना लक्ष्य 36 घंटे तक बढ़ा लिया था।

तो ये थी आज की कुछ रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024