Headlines

उज्जैन में राजा का पिंडदान, सोनम का भाई भी पहुंचा:एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी सोनम, पुलिस से मांगा नॉर्थ इंडियन खाना

उज्जैन में राजा का पिंडदान, सोनम का भाई भी पहुंचा:एक महिला की भी हत्या करना चाहती थी सोनम, पुलिस से मांगा नॉर्थ इंडियन खाना

1 मिनट पहलेलेखक: योगेश पाण्डे शिलॉन्ग से | कपिल राठौर, अमित सालगट इंदौर से
उज्जैन में शिप्रा नदी में राजा रघुवंशी का पिंडदान करते परिजन। सोनम का भाई गोविंद भी वहां पहुंचा।

मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के पांचों आरोपियों से आज शुक्रवार को भी पूछताछ कर रही है। शिलॉन्ग के सदर थाने के लॉकअप में बंद आरोपियों की आपसी बातचीत पर पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं। हालांकि, ये लोग ज्यादातर समय शांत ही रहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सोनम समेत सभी आरोपियों ने पुलिस से नॉर्थ इंडियन भोजन की मांग की। पुलिस ने उन्हें खाना मंगाकर दिया। इधर, राजा के परिजन उज्जैन पहुंचे। उन्होंने शिप्रा में राजा का पिंडदान किया। उनके साथ सोनम का भाई गोविंद भी पहुंचा।

गोविंद बोला- पता होता तो सोनम-राज की शादी करा देता गोविंद ने कहा- मैं आज भी राजा के परिवार को अपने जीजा का नहीं, बल्कि भाई का परिवार मानता हूं। पूजन में राजा के परिवार के साथ सिद्ध वट घाट आया हूं। अगर मुझे राज और सोनम के अफेयर के बारे में पहले से पता होता, तो मैं दोनों की शादी करवा देता या कहता कि भाग जाएं। हमारे परिवार की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था। वह आजाद ख्यालों की लड़की है।

शादी नहीं करनी थी तो साफ कह सकती थी। मेरी बहन इतनी गुस्सैल और जिद्दी है कि परिवार उसके फैसले के खिलाफ नहीं जा सकता था। उसने नाम बदनाम कर दिया, जो किया वो माफ करने लायक नहीं है। दोषी साबित होती है तो उसे फांसी होनी चाहिए।

राजा के परिजन शुक्रवार को उज्जैन में शिप्रा के वट घाट पहुंचे। यहां पिंडदान किया।
राजा के पिंडदान के वक्त शिप्रा के वट घाट पर सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा।

सोनम ने राज को बताया मास्टरमाइंड, मर्डर के बाद इंदौर आई

पुलिस को बताया, शादी के 11 दिन पहले किया मर्डर का प्लान इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने बताया था कि राजा की हत्या का मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाह है। उसने राजा और सोनम की शादी के 11 दिन पहले मर्डर का प्लान बना लिया था। शिलॉन्ग SP विवेक स्येम ने बताया था कि तीन आरोपी विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी 19 मई को ही शिलॉन्ग पहुंच गए थे। राजा की हत्या के बाद सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची। यहां वह 7 जून तक रही। इसके बाद राज के साथ ही गाजीपुर गई थी।

तस्वीर शिलॉन्ग के सदर पुलिस स्टेशन की है। इसमें राजा मर्डर केस के चारों आरोपी बैठे दिख रहे हैं। मेघालय पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड के बारे में जानकारी दी।

काला बुर्का पहनकर सिलीगुड़ी भागी थी शिलॉन्ग पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने एक महिला की भी हत्या की प्लानिंग की थी। राजा की हत्या के बाद उस महिला को मारकर वहीं स्कूटी के साथ जलाने या नदी में बहाने की योजना बनाई गई थी, ताकि वे दिखा सकें कि सोनम भी मार दी गई है।

यह भी पता चला है कि हत्या के लिए राज ने जो प्लानिंग की थी, उसमें इंदौर से आरोपियों को मोबाइल और 50 हजार रुपए के साथ सोनम के लिए काले रंग का बुर्का भी दिया था। यह बुर्का विशाल उसके लिए शिलॉन्ग ले गया था। एक्टिवा छोड़ने के बाद सोनम इसी बुर्के में टैक्सी में बैठकर सिलीगुड़ी भागी थी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी सोनम बता दें कि 11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बार बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ था।

पुलिस ने आरोपियों को सजा दिलाने जुटाए 10 सबूत

  1. नोंग्राइयाट के होम स्टे में राजा का पूरा सामान मिला, जबकि सोनम के सूटकेस से जरूरी सामान गायब था। हालांकि, मंगलसूत्र और अंगूठी उसी में थी।
  2. राज की सिम से तीनों आरोपी सोनम से कनेक्शन में रहे।
  3. इंदौर के कैफे में 16 मई को हत्या की प्लानिंग हुई। यहां आरोपियों के मीटिंग करने के सबूत मिले हैं।
  4. दाव (छोटी कुल्हाड़ी) से सिर्फ 2 वार किए गए। इससे पहले इसका उपयोग कभी नहीं हुआ।
  5. सोनम CCTV फुटेज में राजा से दूर जाकर किसी को मैसेज करती दिखी। उसके पास ट्रॉली बैग भी था। जब रिटर्न टिकट नहीं था तो वह घूमने में बैग साथ क्यों ले गई?
  6. पुलिस ने खून लगा शर्ट, रेनकोट, राज के ब्लड सैंपल और विशाल चौहान के घर से मिले कपड़े…सभी से मिले DNA मैच कर कड़ी जोड़ी।
  7. 11 मई से 24 मई और उसके बाद मोबाइल नंबरों की CDR और चैटिंग सबसे अहम सुराग बने।
  8. सोनम ने हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली।
  9. हत्याकांड में सोनम 3 से 4 मोबाइल उपयोग कर रही थी। UPI पेमेंट जितेंद्र के खाते से हो रहे थे। वह पेटीएम अकाउंट राज का चला रही थी।
  10. हत्या के बाद सोनम ने 23 मई को दोस्त अभिषेक को इंस्ट्राग्राम आईडी पर मैसेज किया ताकि वह पुलिस को गुमराह कर सके।

खुद के अपहरण का दावा करने की थी योजना पुलिस ने बताया- आरोपियों का मानना था कि राजा की डेडबॉडी सड़ जाएगी और पुलिस को उसे ढूंढ़ने में महीनों लग जाएंगे। आकाश की गिरफ्तारी के बाद नई योजना के तहत तय किया गया था कि सोनम कुछ दिन बाद पीड़िता के रूप में सामने आएगी और दावा करेगी कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। उन्हीं लोगों ने राजा की हत्या की थी।

सोनम के सामने आने के बाद के 3 दिन में क्या-क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024