40 PHOTOS में अहमदाबाद प्लेन क्रैश:सड़कों पर लाशें बिखरीं, पहचानना मुश्किल; महिला के कटे सिर के साथ वीडियो बनाते दिखे लोग
अहमदाबाद1 घंटे पहले
हादसे वाले जगह के आसपास की सड़कों पर लाशें बिखर गईं।
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई। धमाका इतना खौफनाक था कि आसपास की सड़कों पर लाशें बिखरी दिखीं। जले शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। कुछ लोग सड़क पर पड़े एक महिला के कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे। आगे 40 फोटोज में पूरा हादसा देखिए…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश फोटोज में…
फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हुआ। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।
टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट बीजे मेडिकल कॉलेज एड सिविल हॉस्पिटल से टकरा गई। धमाके के बाद आग लग गई।
प्लेन अचानक ही नीचे की ओर आने लगा और बिल्डिंग से टकरा गया। जोरदार धमाका हुआ और धुएं का गुबार दिखा।
फ्लाइट में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार दिखा।
विमान में धमाका इतना जोरदार था कि कई लोगों के शव सड़क पर आ गिरे।
एम्बुलेंस के जरिए जले हुए कई शवों को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया गया है।
मृतकों के अवशेषों को स्ट्रेचर पर रखकर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
सभी शव जली हुई हालत में हैं। लोग पहचानने की हालत में भी नहीं हैं।
हादसे में एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। लोग कटे सिर का वीडियो बनाते दिखे।
घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह तस्वीर एक जले हुए शख्स को अस्पताल ले जाने के दौरान की है।
हॉस्पिटल में आने वाले ज्यादातर शव पूरी तरह से जले हुए हैं।
राजकोट में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी की सलामती के लिए परिवार और पड़ोसियों ने मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर CISF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। CISF ने X पर यह तस्वीर पोस्ट की है।
