Headlines

देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पारा 48°C:UP-बिहार में लू से 5 की मौत; MP के 12 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

देश में बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां सीजन का सबसे ज्यादा 48°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। 6 साल पहले 2019 में शहर का तापमान 49°C दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी दी है।

बिहार के शिवहर में बुधवार को घर की मरम्मत कर रहे एक युवक की लू लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि राम (30 साल) के रूप में हुई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान भी 1-2 डिग्री बढ़ सकता है।

यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान 40°C के पार है। बीते 24 घंटे में लू (हीटस्ट्रोक) से 4 लोगों की मौत हुई है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को लगातार छठे दिन भीषण गर्मी का असर रहेगा। ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है।

इधर, दिल्ली में पारा 45°C पहुंचने के कारण रेड अलर्ट है। बुधवार को दिल्ली का आया नगर 45.0°C के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024