Headlines

सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड:राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-हमने उससे सारे रिश्ते तोड़े

मेघालय पुलिस ने राजा मर्डर केस में मंगलवार को सोनम और राज समेत 5 आरोपियों गिरफ्तार किया था। इन्हें शिलॉन्ग लाया गया है। सभी आरोपियों को आज (11 जून) कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से इनकी रिमांड मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने सोनम समेत सभी आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

रिमांड पर लेने के बाद मेघालय पुलिस आरोपियों का आमना-सामना करा सकती है। साथ ही सीन रीक्रिएशन भी कराएगी।

इधर, सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने बुधवार को इंदौर में राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी से मुलाकात की। गोविंद राजा की मां के गले लगकर रोया और कहा कि सोनम ने गलती की, उसे सजा-ए-मौत होनी चाहिए।

गोविंद ने कहा कि आरोपी राज कुशवाह और सोनम के बीच अफेयर नहीं था। वह राज को राखी बांधती थी। राजा के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।

11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात की। 2 जून को राजा का शव मिला। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ।

इंदौर में राजा रघुवंशी की मां से मुलाकात करता सोनम का भाई गोविंद।
सोनम रघुवंशी को मंगलवार देर रात शिलॉन्ग के सदर थाने लाया गया था।
शिलॉन्ग में सदर थाने के बाहर सोनम और दूसरे आरोपियों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई।

शिलॉन्ग पुलिस के 3 दावे 1. शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने कहा, ‘राज के साथी तीनों सुपारी किलर्स ने कबूला है कि सोनम 22 मई को शिलॉन्ग पहुंच गई थी। राजा को मारने का प्लान-ए इसी दिन का था। इसके लिए सोनम ने तय किया था कि वह राजा को पहाड़ पर ले जाएगी।’

2. शिलॉन्ग पुलिस ने दावा किया कि तीनों किलर्स भी वहां मौजूद होंगे। इसी बीच सेल्फी लेने के बहाने वो राजा को खाई में धक्का दे देगी। लेकिन, बारिश और अंधेरा होने के कारण प्लान ए कैंसिल करना पड़ा।

3. पुलिस ने बताया कि प्लान ए के बाद प्लान बी पर काम किया। इसमें अगले दिन राजा को पहाड़ पर ले जाकर मार दिया। हत्या के बाद सभी आरोपी क्राइम सीन से 11 किमी दूर इकट्ठा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024