Headlines

मंत्री बोले-राजा-सोनम का परिवार माफी मांगे, मेघालय को बदनाम किया:सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची पुलिस, इंदौर में आरोपी विशाल के घर पर रेड

LIVE

मंत्री बोले-राजा-सोनम का परिवार माफी मांगे, मेघालय को बदनाम किया:सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची पुलिस, इंदौर में आरोपी विशाल के घर पर रेड

4 मिनट पहलेलेखक: इंदौर से कपिल राठौर और अमित सालगट, शिलॉन्ग से योगेश पाण्डे, पटना से चंद्रमोहन

मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, ‘हम राजा और सोनम रघुवंशी के परिवारों से माफी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने मेघालय और इसके लोगों की छवि को धूमिल किया है। अन्यथा हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।’

दरअसल, कपल के गायब होने के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने उनके अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। विपिन ने कहा था, ‘राजा और सोनम इंदौर से आए थे, इसलिए किसी से किसी तरह की दुश्मनी नहीं हो सकती। अगर कुछ हुआ भी है तो स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। मेघालय सरकार तथ्यों को दबाना चाहती है।’ विपिन ने मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की थी।

उधर, मेघालय पुलिस इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम को लेकर पटना से शिलॉन्ग रवाना होगी। अभी टीम पटना एयरपोर्ट पर है। शाम 4 बजे पहले कोलकाता निकलेगी, फिर गुवाहाटी होते हुए शिलॉन्ग पहुंचेगी।

वहीं, इंदौर में क्राइम ब्रांच और मेघालय पुलिस की एक टीम मामले के आरोपी विशाल को लेकर उसके घर पहुंची है। यहां सर्चिंग की जा रही है।

पटना के फुलवारी शरीफ थाने में सोनम सिर झुकाकर रोते हुए नजर आई।

शादी के पांचवें दिन ही साजिश राजा-सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों परिवार खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई थी। ससुराल पक्ष को कभी उसकी साजिश का शक नहीं हुआ। 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात की। 2 जून को राजा का शव मिला।

हथियार ‘डाव’ ऑनलाइन मंगाया, हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़े

  • मेघालय पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने जिस हथियार ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से राजा को मारा, वो गुवाहाटी में ऑनलाइन मंगाया था। आरोपी शिलॉन्ग में सोनम-राजा के होम स्टे से एक किमी दूर होटल में ठहरे थे। इनके नंबर सोनम के पास थे। सोनम जहां जाती, लोकेशन इन्हें भेज देती।
  • 23 मई को सोनम फोटो शूट के बहाने पहाड़ी कोरसा इलाके में राजा को ले गई। रास्ते में ही तीनों आरोपी राजा से मिले। हिंदी में बात की और साथ चल दिए। सोनम थकने के बहाने पीछे चलने लगी। थोड़ी देर बाद सुनसान जगह देखकर सोनम ने चिल्लाकर कहा- मार दो इसे।
  • हत्या के बाद सोनम ने फोन तोड़े। आरोपी भी अपने-अपने घर ट्रेन से रवाना हुए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए।
  • रविवार की रात करीब एक बजे वह शिलॉन्ग से 1162 किमी दूर यूपी के वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर स्थित काशी ढाबे पर पहुंची। उसने ढाबा मालिक साहिल यादव के फोन से भाई गोविंद को कॉल कर सूचना दी। गोविंद शिलॉन्ग में थे। उन्होंने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी। फिर इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को काशी ढाबे पर भेजा। इसके बाद देर शाम मेघालय पुलिस ने गाजीपुर पहुंचकर सोनम को हिरासत में ले लिया।

राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

26 मिनट पहले

विशाल के घर पर सर्चिंग पूरी, अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर अमित सालगट

इंदौर के नंदबाग में विशाल के घर पर पुलिस की सर्चिंग पूरी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की टीम ने यहां से उन कपड़ों को बरामद किया है, जिन्हें पहनकर विशाल ने राजा रघुवंशी की हत्या की थी। इसके अलावा भी अन्य चीजें जब्त की गई हैं।

01:15 PM10 जून 2025

मेघालय के मंत्री ने कहा- राजा और सोनम का परिवार माफी मांगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024