Headlines

राहुल बोले- PM मोदी को सरेंडर करने की आदत है:ट्रंप ने 11 बार कहा मैंने मोदी को सरेंडर करवाया, PM कुछ नहीं बोल पाए

राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजगीर इंटरनेशनल ‎कन्वेंशन सेंटर में अति पिछड़ा समाज को संबोधित किया। उन्होंने एक फिर कहा- ‘मोदी को सरेंडर करने की आदत है। ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर 11 बार बोला कि मैंने मोदी को सरेंडर करवाया। PM कुछ नहीं बोल पाए। वो क्यों नहीं बोले कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।’

राहुल ने आगे कहा- ‘मोदी जी हर भाषण में कहते थे कि मैं OBC हूं। जातीय जनगणना की बात के बाद कहते हैं कि भारत में जाति नहीं है। अगर जाति नहीं है तो आप कैसे OBC हो गए। मैंने मोदी जी की आंख में आंख मिलाकर कहा- जातीय जनगणना होगी। उनको सरेंडर करने की आदत है।’

राहुल गांधी के भाषण की 7 बड़ी बातें

बिहार क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया; बिहार की नई डेफिनेशन क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया। कहां से कहां पहुंच गए आप, शुरुआत कहां हुई और कहां पहुंच गए। पहले नालंदा में पूरी दुनिया से लोग आते थे। आज यहां से लोग रोजगार के लिए पूरी दुनिया में जाते हैं।’

बजट में दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा के लिए कुछ नहीं: देश का बजट 11 अफसरों ने बनाया। 90% वाले दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वाले उनमें कोई नहीं है। ज्युडिशियरी में भी वहीं हालत है। वहीं मजदूरों की लिस्ट निकालो वहां आपको सिर्फ ओबीसी, दलित, अति पिछड़ा मिलेंगे।

देश में जाति नहीं तो मोदी जी OBC कैसे हो गए: मोदी जी हर भाषण में कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। जातीय जनगणना की बात के बाद कहते हैं कि भारत में जाति नहीं है। अगर जाति नहीं है तो आप कैसे ओबीसी हो गए।

एक भी दलित प्राइवेट अस्पताल का मालिक नहीं: प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए सरकार जमीन देती है, लेकिन एक भी हॉस्पिटल के मालिक दलित है तो बता दीजिए। सारे के सारे कॉलेज-स्कूल में दलित नहीं है। जमीन आपकी और मालिक कोई और। लिस्ट निकाल कर देख लीजिए।

बिहार से बदलाव शुरू होगा: जातीय जनगणना के साथ अगर हमने बाकी डेटा जो सरकार के पास है, वो जोड़ दिया तो विकास का बिल्कुल नया आयाम सामने आएगा। और बिहार से इसकी शुरुआत होगी। ये काम आपलोग ही करते हो, हजारों साल से करते आ रहे हो। ये आपके DNA में है। आपके बिना, आपकी सोच के बिना ये नहीं हो सकता है।

50% ही आरक्षण क्यों: मैं पूछता हूं ये आइडिया कहां से आया कि देश में सिर्फ 50 प्रतिशत आरक्षण हो सकता है। आपकी आबादी 90 फीसदी और दीवार बना रहे हैं कि 50 फीसदी आरक्षण हो सकता है।

दशरथ मांझी के बेटे ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

इससे पहले वे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर पहुंचे। यहां उन्होंने दशरथ मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी से मुलाकात की। भगीरथ मांझी का हाथ पकड़कर राहुल गांधी चलते दिखे।

दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी से कहा- ‘मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।’ दशरथ मांझी ने राहुल गांधी से जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की भी इच्छा जताई।

राजगीर के बाद राहुल गांधी फिर गयाजी आएंगे। यहां वे महिलाओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम‎ गया-पटना मुख्य मार्ग पर पहाश्वर के पास स्थित ‎एक रिसॉर्ट में होगा। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने का दावा किया गया है। ‎

माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव में राहुल गांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024