टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कहा है- ‘वर्ल्ड कप जीतने पर भी रोड शो नहीं करना चाहिए। ऐसे आयोजन में हादसों का खतरा है। क्योंकि, लोगों की जान सबसे ज्यादा जरूरी है। मैं 2007 वर्ल्ड कप जीत के बाद भी नहीं चाहता था कि रोड शो हो।’
इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले गुरुवार को मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा- ‘बेंगलुरु में रोड शो के दौरान हुए हादसे ने दुखी किया। मैं घटना के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराता। इस तरह के माहौल में लापरवाही और हादसों की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, इसलिए इनसे बचना चाहिए।’ बुधवार को बेंगलुरु में RCB के विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई
