Headlines

यूट्यूबर ज्योति पाकिस्तान जाने से पहले-बाद में काशी गई:PM ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, तब ट्रेन में थी; NIA वाराणसी लाएगी

यूट्यूबर ज्योति पाकिस्तान जाने से पहले-बाद में काशी गई:PM ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई, तब ट्रेन में थी; NIA वाराणसी लाएगी

वाराणसी2 घंटे पहले
ज्योति मल्होत्रा फिलहाल हिसार की जेल में है।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को NIA काशी लेकर आएगी। अभी तक की जांच में ज्योति के पाकिस्तान और काशी के बीच मूवमेंट का चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है। 2022 के बाद ज्योति 4 बार पाकिस्तान गई, लेकिन इस विजिट से पहले या बाद में वह काशी जरूर गई। ज्योति ने इसके वीडियो अपने चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ पर पोस्ट किए हैं।

ज्योति काशी की विजिट बार-बार क्यों कर रही थी? क्या किसी के कहने पर चुनिंदा स्पॉट के वीडियो बनाकर पोस्ट किए गए? इन सवालों के जवाब जानने NIA वाराणसी पहुंची। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल के बैरक नंबर दो में रखा है।

दरअसल, ज्योति का परिवार भारत-पाक बंटवारे में पाकिस्तान से संयुक्त पंजाब के फरीदकोट में आकर बसा था। यहां 5 महीने किराए के मकान में रहने के बाद ये परिवार हिसार आ गया था। ज्योति के दादा और ताऊ-चाचा हिसार में भी दो जगह किराए पर रहे। कुछ साल पहले न्यू अग्रसेन कॉलोनी में ज्योति के पिता ने 55 गज का घर बनाया था।

ज्योति ने अपने चैनल पर 2022 में यह वीडियो अपलोड किया था। यह काशी के घाट का है।

पहलगाम का वीडियो बनाकर NIA के रडार पर आई ज्योति

  • ज्योति मार्च, 2025 में पहलगाम गई थी, फिर वहां से पाकिस्तान चली गई और अप्रैल में आतंकी हमला हुआ।
  • अपने चैनल पर पाकिस्तान के वीडियो पोस्ट किए, वहां रहने वाले हिंदुओं के प्रति सद्भावना के वीडियो बनाए।

यूट्यूबर ज्योति का काशी से पाकिस्तान कनेक्शन समझिए

2022 : पाकिस्तान से लौटते ही काशी आई NIA की जांच में सामने आया कि ज्योति सितंबर, 2022 में पहली बार पाकिस्तान (करतारपुर कॉरिडोर ) गई थी। वहां से लौटते ही अक्टूबर, 2022 में वाराणसी आई थी, शहर के अलग-अलग स्पॉट के वीडियो उसने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए थे।

2023 : अप्रैल में पाकिस्तान, 2 महीने बाद काशी के वीडियो पोस्ट किए ज्योति अप्रैल, 2023 में पाकिस्तान गई। वापस से आने के बाद वह जुलाई, 2023 में काशी गई थी। इसी साल 9 दिसंबर को एक बार फिर काशी का दौरा किया। ये विजिट उसने बस से की थी। 19 दिसंबर, 2023 को PM मोदी वाराणसी में मौजूद थे। जिस वंदे भारत को PM ने हरी झंडी दिखाई थी, उसमें ज्योति भी बैठी थी। ज्योति ने इस ट्रेन में वाराणसी से दिल्ली तक का सफर किया। ट्रेन के पायलट केबिन का वीडियो बनाया। क्लोजअप शॉट लिए।

2025 : काशी से कश्मीर, फिर पाकिस्तान गई ज्योति साल के शुरुआत, यानी जनवरी और फरवरी में काशी में रही। अलग-अलग स्पॉट पर विजिट करती रही। इसके बाद मार्च, 2025 को ज्योति कश्मीर और वहां से पाकिस्तान गई थी। इसके वीडियो उसने खुद ही अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए थे।

2022 में अपने काशी दौरे के दौरान ज्योति बुनकर और बनारसी साड़ियों के शोरूम पर भी गई थी।

NIA इन सवालों के जवाब ढूंढ रही

  • ज्योति ने जनवरी, 2025 में पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर की डल और लद्दाख की पैंगॉन्ग झील के भी वीडियो बनाए।
  • ऐसे वीडियो से पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को किसी तरह की मदद मिली या नहीं।
  • ये वीडियो अनजाने में बनाए गए या किसी के कहने पर तैयार किए गए।
यह विजुअल काशी विश्वनाथ के बाहर का है। ज्योति ने इस वीडियो को भी अपने चैनल पर अपलोड किया है।

पहलगाम हमले के बाद भी ज्योति ने VIDEO पोस्ट किया, वो जानिए

कहा- आतंकवादियों की मदद की, तो वह भारतीय नहीं 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, इसके बाद ज्योति ने करीब 2 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें वह कह रही थी कि किसी ने इन आतंकवादियों की मदद की है, तो वह भारतीय नहीं है। जो भी आतंकवादियों का साथ दे रहा है, वह बहुत गलत कर रहा है।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार की एक अदालत ने 26 मई को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। ज्योति को पुलिस ने 9 दिनों की रिमांड पर लिया था, इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की और जासूसी से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। इससे पहले भी पुलिस ने ज्योति को दो बार रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान NIA और सेंट्रल की अन्य जांच एजेंसियों ने ज्योति से पूछताछ की थी। अब एक बार फिर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

ज्योति जिन भी होटल में रही, उसमें से चुनिंदा की तस्वीरें अपने चैनल पर अपलोड की हैं।

NIA ने 8 राज्यों के 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया, उसकी डिटेल जारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024