Headlines

राहुल गांधी की गाड़ी के सामने आए कांग्रेस कार्यकर्ता:बिना जूते उतारे इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी; सीएम बोले-ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध

LIVE

राहुल गांधी की गाड़ी के सामने आए कांग्रेस कार्यकर्ता:बिना जूते उतारे इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी; सीएम बोले-ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध

विजय सिंह बघेल। भोपाल8 मिनट पहले
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गाड़ी को रोक लिया। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को जूते पहनकर पुष्पांजलि देने पर मुख्यमंत्री ने राहुल पर निशाना साधा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर में विधायकों की मीटिंग ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली थी। इसमें नकुलनाथ को छोड़कर अन्य मेंबर मौजूद रहे।

उधर, एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया था। उन्होंने राहुल गांधी के नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया, तब राहुल की गाड़ी आगे बढ़ी। यहां धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए।

राहुल करीब 6 घंटे भोपाल में रहेंगे। एमपी में राहुल का यह एक दिवसीय दौरा पूरी तरह संगठनात्मक है। पूरा फोकस मौजूदा स्थिति समझकर आगे पार्टी के रिकंस्ट्रक्शन पर रहेगा। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 3 दिन पहले यानी 31 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला महासम्मेलन को संबोधित किया था।

सीएम बोले- दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध है। उनको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

देखिए, 6 तस्वीरें…

भोपाल एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार समेत सीनियर लीडर ने किया।
एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल की गाड़ी को रोक लिया। धक्कामुक्की में कुछ नेता सड़क पर गिर पड़े।
राहुल गांधी ने पीसीसी दफ्तर के बाहर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी। सीएम मोहन यादव ने कहा- राहुल ने दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। ये हमारी संस्कृति के विरुद्ध है।
पीसीसी दफ्तर में राहुल गांधी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर से मुलाकात की। राहुल यहां संगठन की लगातार तीन बैठक लेंगे।
पीसीसी दफ्तर में राहुल ने सबसे पहले सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक ली। पीएसी मेंबर नकुलनाथ इसमें शामिल नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024