Headlines

दिल्ली में 76KMPH की आंधी चली-बारिश शुरू, ऑरेंज अलर्ट जारी:त्रिपुरा में 1300 परिवार शिफ्ट किए गए; शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के CM से बात की

दिल्ली में 76KMPH की आंधी चली-बारिश शुरू, ऑरेंज अलर्ट जारी:त्रिपुरा में 1300 परिवार शिफ्ट किए गए; शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के CM से बात की

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ22 मिनट पहले

दिल्ली-NCR में रविवार दोपहर मौसम बदला। यहां 76KMPH की रफ्तार से तेज आंधी चली। इसके कारण धूल की चादर पूरे दिल्ली-NCR पर छा गई। इसके बाद कुछ देर बाद ही तेज आंधी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने यहां आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश से स्थिति गंभीर होती जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज असम, अरुणाचल और सिक्किम के CM और मणिपुर के राज्यपाल से फोन पर बात की। राज्यों को केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

पूर्वोत्तर राज्यों में दो दिन में 32 लोगों की मौत हो गई। असम में 16, अरुणाचल में 9, मिजोरम में 4 और मेघालय में 3 लोगों की जान गई। असम के 15 से अधिक जिलों में 78 हजार अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। त्रिपुरा में 1300 परिवार को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

मणिपुर में भारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटों में बाढ़-लैंडस्लाइड के कारण 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं। 883 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में हाईवे 13 पर भूस्खलन की चपेट में आई कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो परिवारों के 7 लोग मारे गए। एक अन्य घटना में 2 लोगों की जान गई।

वहीं उत्तरी सिक्किम में करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं। श्रीनगर-लेह हाईवे पर रविवार को एवलॉन्च आया। पहाड़ों का मलबा सड़क पर जमा हो जाने की वजह से यह रास्ता बंद हो गया है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने के काम में जुटी हुई हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। पिछले 24 घंटों में कुल 7 mm बारिश दर्ज की गई।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के पंचतरणी में रविवार का बर्फबारी हुई।
दिल्ली-NCR में 76 KMPH की रफ्तार से आंधी चली।
दिल्ली-NCR में तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
असम के डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांव में पानी भर गया।
सिक्किम में बारिश के चलते तीस्ता नदी उफान पर है। इससे फिदांग बेली ब्रिज को भी नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024