Headlines

क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को:लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी होगी; 6 महीने बाद वाराणसी में शादी

क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को:लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी होगी; 6 महीने बाद वाराणसी में शादी

वाराणसी2 घंटे पहले
वाराणसी में होगी क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी।

जौनपुर की मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी।

यह जानकारी प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने दी। उन्होंने बताया- रिंग सेरेमनी में रिंकू और मेरे परिवार के करीबी लोग मौजूद रहेंगे। जबकि शादी में राजनेता, फिल्म स्टार और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शादी पारंपरिक तरीके से होगी।

जनवरी, 2025 में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के रोके की खबर सामने आई थी। पिता तूफानी सरोज ने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।

8 जून को लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी होगी।

गौतम गंभीर-विराट कोहली सगाई में होंगे शामिल सूत्रों के मुताबिक, सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, अभिषेक नायर समेत कई क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। सभी को न्योता भेज दिया गया है।

अखिलेश और डिंपल यादव के साथ सांसद प्रिया सरोज।

सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे रिंकू सिंह के परिवार वाले सगाई की तैयारियों में जुटे हैं। दुल्हन के शगुन के लिए जेवर और साड़ियां खरीदी गई हैं। सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे, जिसे अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट स्थित एक नामचीन दर्जी ने सिला है। सगाई से पहले शनिवार को रिंकू सिंह कैंची धाम में आशीर्वाद लेने भी गए।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ रिंकू सिंह (फाइल फोटो)

क्रिकेटर की शादी में पहली बार मिले थे रिंकू-प्रिया

रिंकू और प्रिया की लवस्टोरी दिलचस्प है। बात करीब 2 साल पहले की है। IPL 2023 में रिंकू ने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइटर्स को आखिरी ओवर में जीत दिलाई। इसके बाद रिंकू की KKR के सीनियर क्रिकेटर्स से नजदीकियां बढ़ गईं।

इसी बीच, एक सीनियर क्रिकेटर की दिल्ली में शादी हुई। इसमें क्रिकेटर ने रिंकू और अपनी पत्नी की दोस्त प्रिया को बुलाया। रिंकू-प्रिया पहली बार इसी पार्टी में मिले। क्रिकेटर की पत्नी ने दोनों का परिचय कराया, फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई।

रिंकू के परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया था- KKR के क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। प्रिया सरोज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया है। पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।

यह रिंकू सिंह का अलीगढ़ में बना नया बंगला है। इसमें क्रिकेट से जुड़ी यादों के लिए अलग स्पेस बनाया गया है।

क्रिकेटर रिंकू के घर को प्रिया ने ही फाइनल किया था रिंकू के अलीगढ़ स्थित बंगले को प्रिया ने ही फाइनल किया। अप्रैल, 2025 में प्रिया रिंकू घर के पहुंची थीं। उन्होंने बंगले का इंटीरियर भी चेंज करवाया था। रिंकू सिंह ने साढ़े तीन करोड़ का यह बंगला खरीदा था। उनके बंगले में 6 बेडरूम हैं। घर में एक बड़ा मंदिर, स्विमिंग पूल भी है। यहां उनका वह बैट भी रखा गया है, जिससे उन्होंने 5 छक्के लगाए थे। बता दें रिंकू सिंह का जर्सी नंबर 35 है और उनके घर का नंबर 38 है।

अब पढ़िए कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं और वहां की समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं।

प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही उन्होंने सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।

महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

प्रिया सरोज से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

अब जानिए कौन हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह…

माता-पिता के साथ रिंकू सिंह। रिंकू के पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। (फाइल फोटो)

पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे।

हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते।

टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था।

मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे।

टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी ला चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 की एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं।

रिंकू की तस्वीरें देखिए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024