दिल्ली स्थित उद्योग भवन और हरियाणा में मुख्यमंत्री दफ्तर को शुक्रवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल भेजे गए। इसके बाद से उद्योग भवन की सुरक्षा में तैनात CISF ने मेल की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, हरियाणा में हरियाणा सचिवालय में तैनात CISF, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और CID अलर्ट है। पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। इससे पहले 27 मई को भी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
