Headlines

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पीएम मोदी से मिले:पैर छूकर आशीर्वाद लिया, माता-पिता भी मौजूद; 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले। वैभव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे।

पीएम ने वैभव के परिवार के साथ 10 मिनट तक समय बिताया। हालांकि, बातचीत क्या हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। लौटते वक्त पटना एयरपोर्ट यह मुलाकात हुई।

पीएम ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की फोटोज ट्विट की हैं।

वैभव सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर

वैभव ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL में डेब्यू किया था, जो कि IPL इतिहास में सबसे कम उम्र का डेब्यू करने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था।

वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। पहले यह रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था। उन्होंने 16 साल 157 दिन में डेब्यू किया था।

वैभव ने एक शतक लगाया वैभव का यह पहला IPL सीजन था। वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 दर्ज किया गया। वैभव ने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। वैभव को नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था।

IPL में सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी वैभव के नाम IPL का दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने GT के खिलाफ मात्र 35 बॉल शतक लगाया था। वैभव से पहले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज तक का सबसे तेज शतक है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।

वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर वैभव सूर्यवंशी IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं। उन्होंने मात्र 14 साल और 32 दिन में अर्धशतक लगाया। सेकेंड पोजिशन पर कप्तान रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।

वैभव ने 5 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए अबतक 5 फर्स्ट क्लास और 6 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं। वैभव ने फर्स्ट क्लास मैचों में जहां 100 रन बनाएं हैं, तो वहीं लिस्ट में उनके नाम 132 रन दर्ज हैं।

पिता ने जमीन बेचकर क्रिकेट एकेडमी जॉइन कराई वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने 9 साल की उम्र में अपने पिता संजीव के गाइडेंस में क्रिकेट खेलना शुरू किया। अपने बेटे का क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर संजीव ने वैभव की ट्रेनिंग के लिए जमीन बेच दी। उन्होंने जेनिथ क्रिकेट एकेडमी समस्तीपुर से ट्रेनिंग शुरू की।

वैभव के कोच के मुताबिक, उनके पिता संजीव उन्हें मैच दिखाने के लिए हर दूसरे दिन 100 किमी दूर ले जाते थे। वैभव जब भी एक्स्ट्रा ट्रेनिंग करते थे उनके पिता संजीव उनके अलावा सभी 10 साथी खिलाड़ियों के लिए भी टिफिन पैक करके लाते थे, क्योंकि उसके साथी गेंदबाज उसे बॉलिंग करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024